भिवानी शहर के हनुमान गेट पर पानी की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि उन्हें पीने के पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। साथ ही मांग की, कि उनकी पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। हनुमान गेट निवासी महिला गुड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक महीने से पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले 2 साल से गंदा पानी मिल रहा था, अब वो भी नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम समाचार को लगातार अपडेट कर रहे है…
भिवानी में पानी की किल्लत, लोगों ने किया रोड जाम:प्रदर्शनकारी बोले- पानी के लिए तरस रहे; नहीं हो रहा समाधान
