नमस्कार, होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई। इनमें एक देवरिया का है। उधर, चार दिन में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में अयोध्या राम मंदिर से ₹7 करोड़ की चोरी के दावे पर चल रही सियासत के बारें में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत, इनमें एक यूपी का, भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में लापता तीन भारतीयों की मौत हो गई। दो शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। मरने वालों में यूपी में देवरिया के शिवानंद चौरसिया भी शामिल हैं। वह शिप पर इंजन फिटर थे। वहीं, ओमान के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला हुआ। हमले के बाद जहाज पर आग लग गई। इस पर सवार सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है। भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर विरोध दर्ज कराया और कहा कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद हों। ट्रम्प ने पहले ईरान को धमकी दी, फिर पलटे: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की धमकी दी। साथ ही ईरान के सबसे बड़े ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर खार्ग आइलैंड और दूसरे अहम तेल-गैस ठिकानों पर कब्जा करने की बात कही। लेकिन 5 घंटे बाद ट्रम्प ने कहा कि अब ईरान पर हमला नहीं करेंगे, क्योंकि ईरानी नेतृत्व से समझौते की बातचीत चल रही है। पूरी खबर पढ़ें… 2. राम मंदिर में ₹7 करोड़ चढ़ावे की चोरी का आरोप, पूर्व अकाउंट इंचार्ज बोले- चंपत राय से शिकायत की तो हटा दिया अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे पर सियासत जारी है। खुद को मंदिर का पूर्व लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने भास्कर से कहा कि मंदिर में चोरी कोई नई बात नहीं थी, यह रोजाना होती थी। मैंने खुद चोरी पकड़ी थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और मेंबर गोपाल जी से की थी। अगले ही दिन चंपत राय ने मुझे हटा दिया। मंदिर में लगे CCTV कैमरों की 8 महीने पुरानी फुटेज डिलीट करवा दी गई। अब पूरा मामला पढ़िए: सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई है। अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए। चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की। अगले दिन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. चार दिन में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, दावा-20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके पिछले चार दिन में 13 में से चार राज्यसभा सांसदों ने ममता का साथ छोड़ दिया। TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक और कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से छोड़ दी है। इससे पहले 10 जून को सुष्मिता देव और 8 जून को सुखेंदु शेखर ने पार्टी छोड़ी थी। TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने दावा किया था कि 20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके हैं। वहीं, 80 में से 58 TMC विधायकों का भी अलग गुट बन चुका हैं। कल्याण बनर्जी बोले- ममता मुझे चुनें या अभिषेक को: ममता बनर्जी के सबसे करीबी सांसद कल्याण बनर्जी की भी नाराजगी सामने आई है। कल्याण की नाराजगी की वजह TMC का फर्जी साइन केस है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। वे बहुत अहंकारी हैं। इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. MP में BJP ने तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर सुनवाई आज मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत ली हैं। चुनाव आयोग ने पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। राहुल बोले- मीनाक्षी का नामांकन रद्द होना सीट चोरी: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें नामांकन खारिज होने को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने सीट चोरी की है। है। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन मामूली आपत्ति पर खारिज कर दिया गया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को त्रुटियां सुधारने का मौका दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. गाजीपुर में जज ने पूछा- छूटोगे तो क्या करोगे, बोला- हत्या करूंगा, अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गाजीपुर में 4 साल के भांजे की गला काटकर हत्या करने वाले मामा अमजद खान को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। पीड़ित पक्ष के वकील अखिलेश सिंह ने बताया, गुरुवार को फैसला सुनाने से पहले जज शक्ति सिंह ने हत्यारे मामा से पूछा- अगर तुमको छोड़ दिया गया तो क्या करोगे? दोषी अमजद खान बोला- अगर कोई मुझसे उलझेगा तो मैं उसकी भी हत्या कर दूंगा। अमजद का जवाब सुनकर जज शक्ति सिंह हैरान रह गए। उन्होंने फिर पूछा- तुम्हें तुम्हारे किए पर कोई पछतावा है? दोषी मामा बोला- बिल्कुल नहीं….। जज शक्ति सिंह ने कहा- इसको तब तक फांसी पर लटकाओ, जब तक इसकी मौत न हो जाए। फैसला सुनाने के बाद जज ने अपने पेन की निब तोड़ दी। पढ़ें पूरी खबर… 6. मानसून बिहार पहुंचा, यूपी-बिहार में आंधी और बिजली गिरने से 9 की मौत मानसून ने बिहार में एंट्री कर ली। राज्य के 11 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी में आंधी से एक पेट्रोल पंप की छत उड़ गई। प्रदेश में खराब मौसम से 4 लोगों की मौत हुई। पंजाब में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। 8 दिन में 17 राज्य कवर: 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिनों इसके में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… स्पोर्ट्स: पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप: अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच, नॉकआउट में 32 टीमें जाएंगी; जानिए सबकुछ (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: केरलम में निपाह वायरस लौटा, संक्रमित वेंटिलेटर पर: हॉस्पिटल स्टाफ क्वारंटीन; राज्य में इस साल पहला केस, 8 साल में छठी बार संक्रमण (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: अहमदाबाद प्लेन हादसे का एक साल: प्लेन में बैठने से डरते हैं मरने वालों के परिवार; कुछ अब भी काउसिंलिंग करवा रहे (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: जैकलीन के केस से जज ने खुद को अलग किया: सुकेश से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई अब दूसरी बेंच करेगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: पुलिस ने जहांगीर खान की हाफ पैंट में परेड कराई: जांच के लिए फालता लेकर आई थी; दुर्गापुर में TMC नेता पर अंडे फेंके, भीड़ ने घेरा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन: फाउंडर अभिजीत बोले- NCERT में मराठा साम्राज्य का मैप दोबारा जोड़ा जाए, वांगचुक ने शिक्षा घोषणापत्र जारी किया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मणिपुर में 2 कुकी लोगों की हत्या: 30 घर भी जलाए; एक दिन पहले 6 नगा लोगों के शव मिले थे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: NEET रीएग्जाम-संसदीय समिति ने चीन-अमेरिका से सीखने की नसीहत दी: चीन बोला- हमने बिना गड़बड़ी के 1.3 करोड़ छात्रों की परीक्षा कराई, देश एकजुट हुआ (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: सिर काटने की कोशिश के बाद आयरलैंड-ब्रिटेन में भड़के दंगे: प्रदर्शनकारियों के निशाने पर प्रवासी, घर-दुकानें लूटीं; गाड़ियों में आग लगाई (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: 20% से ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो: पेट्रोल पंप पर मिल रहे E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं; सरकार का दावा- क्लीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली; लिखा- समझाया था सलमान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन (पूरी खबर पढ़ें) 😲 खबर हटके… फीमेल पार्टनर से झगड़े के बाद डिप्रेशन में आया गोरिल्ला जापान के एक चिड़ियाघर का 13 साल का मेल गोरिल्ला कियोमासा इन दिनों डिप्रेशन में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कियोमासा की अपनी फीमेल पार्टनर से बहस हो गई थी। इसी के बाद से वह चुपचाप बैठा रहता है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह इंसानों की तरह अपनी ठुड्डी पर हाथ रखकर कुछ सोच-विचार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: क्या ममता की राजनीति अब कांग्रेस के सहारे, वापसी क्यों मुश्किल; कैसे बागी हुए 58 विधायक और 20 सांसद ब्लैकबोर्ड-चाय पिलाकर मेरे बेटे के सीने में 3 गोलियां मारीं: हत्यारों की बेटी लाश से शादी कर बोली- आज से आपकी बहू; अब छोड़कर भागी क्या BJP का ही सीक्रेट प्लान है अन्नामलाई का इस्तीफा: थलापति-DMK होंगे निशाने पर, AAP और TVK जैसे मॉडल पर चलेगी नई पार्टी जरूरत की खबर- ऑफिस एसी से हो सकता है डीहाइड्रेशन: डॉक्टर से समझें इसका साइंस, दफ्तर में चाय-कॉफी कम पिएं, ये 7 संकेत इग्नोर न करें पेरेंटिंग- मेरी बेटी को लगता है, वो मोटी है: अपनी तुलना सोशल मीडिया वाली लड़कियों से करती है और दुखी होती है, उसे कैसे समझाऊं? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदे के नए मौके मिल सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए निवेश संबंधी काम फायदेमंद रहेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत; इनमें एक देवरिया का; दावा- राम मंदिर में रोजाना चोरी होती थी, TMC के 4 सांसदों का इस्तीफा
