विधायक ई-रिक्शा में बैठे, फॉर्च्यूनर से वीडियो बनवाया:काफिला छोड़कर विधायक ने चलाई बुलेट; अफसर ने खरीदी 8 हजार की साइकिल

Spread the love

बुलंदशहर से भाजपा विधायक सीपी सिंह और देवेंद्र सिंह लोधी ने विधानसभा के बाहर ऑटो में सफर किया, लेकिन वीडियो उन्होंने समर्थकों से फॉर्च्यूनर से शूट करवाया। वहीं, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से खुद का चालान करने को कहा। रविवार देर रात पुलिस ने उनका 1 हजार रुपए का चालान काट दिया। इधर, आजमगढ़ डीएम सोमवार सुबह ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे। गनर बंदूक लेकर आगे वाली सीट पर बैठा नजर आया। मेरठ में भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने रविवार को ट्रैक्टरों का लंबा काफिला निकाला। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें गौरव चौधरी ट्रैक्टर में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे करीब 10–12 ट्रैक्टरों का काफिला और लोगों की भीड़ दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी। कहा कि गांव वाले ऐसा करेंगे, यह उन्हें पहले से मालूम नहीं था। बुलंदशहर से भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। खुद चलाकर कार्यक्रमों में जा रहे हैं। इसके अलावा, मिर्जापुर से भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने इलेक्ट्रिक कार और गोंडा के जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने 8 हजार रुपए में साइकिल खरीदी है। दरअसल, पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की थी। इसके बाद योगी सरकार ने भी 4 दिन पहले प्रदेश में ऊर्जा बचाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के काफिले में 50% की कटौती और हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना शामिल है। तस्वीरें देखिए- पीएम और सीएम की अपील के बाद सांसद-विधयाक कैसे चल रहे, जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…