38°C में मंत्री श्रुति चौधरी की पदयात्रा:बोली- सर्वे में हाईएस्ट पर कांग्रेस ने काटी टिकट, सांसदों ने की टिप्पणी, अब किसी को नहीं कह पाएंगे

Spread the love

भिवानी जिले के तोशाम में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। वहीं तोशाम के तिकोना पार्क से चौधरी सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा तक दोपहर करीब 12 बजे 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच पदयात्रा निकाली। जिसमें अनेक महिलाएं शामिल हुई। मंत्री श्रुति चौधरी ने मंच से भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि जब मेरे पिता का निधन हो गया था, तो चौधरी बंसीलाल ने उन्हें पगड़ी पहनाई थी। आज वे जिंदा होते, तो बहुत खुश होते। यह संभव तभी हो पाया है, जब देश का नेतृत्व सशक्त हाथों में है। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी की सराहना की। इस दौरान वो अपनी टिकट कटने की टीस जाहिर कर कांग्रेस की पोल खोली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने मुझे जो कुछ कहा, वो इस बिल के बाद किसी को नहीं कह पाएंगे। कांग्रेस पर साधा निशाना
श्रुति चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने मैं सबसे सर्वे में हाईएस्ट थी, मेरा टिकट काटने का काम किया। भाजपा ने मुझे टिकट दिया। मान सम्मान हमारे क्षेत्र को दिया और मंत्रालय दिया। यही चौधरी बंसीलाल की धारणा व भावना थी। मुझे याद है चुनाव में कित तरीके से कांग्रेस के सांसदों ने ऐसी टिप्पणियां की। बेटी नहीं बेटा आगे विरासत लेकर जा सकता है। यह चीज हमेशा के लिए अब खत्म हो जाएगी। कोई ऐसी टिप्पणी महिला उम्मीदवार पर करे पाएंगे अब। मेरे तो 15 साल राजनीति में हो चुके थे। सांसद रह चुकी थी। 4 चुनाव मैंने लड़े और फिर यह बात करी। मैं तो व्यक्तिगत मेरे लिए आज बहुत बड़ा दिन है। जहां हमारी मातृशक्ति को सेलिब्रेट किया जा रहा है। अधिकार के रूप में पीएम मोदी ने बढ़ावा दिया है।”
33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी के लिए लाया जा रहा बिल
देश की लोकसभा व हर विधानसभा में महिलाओं की 33 फिसदी भागीदारी तय करने के लिए देश की संसद में महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा जिला स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जागरूक कार्यक्रम कर रही है। तोशाम कस्बा में आयोजित ऐसे ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने महिला उत्थान के सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पैदल यात्रा निकाली। ये एतिहासिक समय- श्रुति
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि ये ऐतिहासिक समय है जिसे मातृशक्ति पर्व के रूप में मना रही हैं। उन्होंने कहा कि PM मोदी का धन्यवाद, जिनकी बदौलत पंचायतों के बाद महिलाओं की लोकसभा व विधानसभा में 33% भागीदारी हो जाएगी। श्रुति चौधरी ने कहा कि ऐसा काम दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ जो भारत में होने जा रहा है। हरियाणा का BBMB में मजबूत नेतृत्व रहेगा- मंत्री
श्रुति ने एक बार फिर कहा कि पीएम मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद हरियाणा में बड़ा बदलाव आया। हरियाणा में भ्रूण हत्या रूकी और लिंगानुपात बढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया। ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और ऋण देकर महिलाओं का कामकाजी बनाया। उन्होंने इस बिल को लेकर विपक्ष के समर्थन को लेकर कहा कि PM मोदी ने सभी को निमंत्रण दिया है, जबकी ये किसी एक पार्टी का अभियान नहीं। श्रुति चौधरी ने BBMB में हरियाणा की भागीदारी को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि हरियाणा को उसका पूरा हक मिलेगा और हरियाणा का BBMB में मजबूत नेतृत्व रहेगा।