हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे मासूम शर्मा:बोले- बिजी हूं; धमकी देने वाला BJP के मंच पर दिखा, दिमाग में अब तक टेंशन

Spread the love

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा- आयोग के इस संबंध में मेल कर दिया है। अभी बिजी समय चल रहा है। देरदरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। मासूम शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपनी फिल्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे। इसी दौरान वे मीडिया के सवालों पर भड़क गए। सवाल पूछने पर मासूम ने कहा- मैं बीन बजाकै फेमस नी हुआ, कला के दम ई आया हूं। खाली कला के भरोसे ई बैठ्या रहा, मेरे बालकां नै किसी ने गोली मार दी तो। स्टेज विवाद मासूम ने कहा कि अब तक मेरे दिमाग में टेंशन है। इसके बाद माफी भी मांग ली। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। अब सिलसिलेवार पढ़िए मासूम ने क्या कहा… महिला आयोग को भेजा जवाब मासूम ने बताया कि मैंने ई-मेल कर हरियाणा राज्य महिला आयोग को अपना जवाब भेज दिया है, व्यस्तता के चलते महिला आयोग के दफ्तर में पेश नहीं हो पाउंगा। देहरादून स्टेज गाली विवाद पर माफी मांगी है। सिंगर ने आगे कहा कि मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। मुझे लगता है, मंच से मुझे ये नहीं कहना चाहिए था। लोग बातें करते हैं, लेकिन पीछे की सच्चाई नहीं जानते। जहां एफआईआर हुई है, वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वो बीजेपी के कई मंचों पर दिखाई दिया है। हालांकि वो कोई नेता नहीं है। मैंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। मासूम ने सार्वजनिक रूप से अभी तक धमकी देने वाले का नाम उजागर नहीं किया है। देहरादून में कॉलेज प्रोग्राम में गालियां दीं मासूम शर्मा ने 11 अप्रैल को देहरादून में DAV कॉलेज में एक स्टेज से ही गालियां दी थी। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा था कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।” इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दीं। —————- यह खबर भी पढ़ें… मासूम शर्मा ने स्टेज से फिर गालियां दीं,VIDEO: देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। (पूरी खबर पढ़ें)