लखनऊ अग्निकांड- घरों को जलता देख फूट-फूटकर रोए लोग:पुलिस से धक्का-मुक्की; गम-गुस्सा और बेबसी की 15 तस्वीरें देखिए

Spread the love

लखनऊ के विकास नगर में बुधवार शाम भीषण अग्निकांड में 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। चीख-पुकार, धुएं और अफरातफरी के बीच लोग अपनों को बचाने के लिए दौड़ते रहे, लेकिन लपटों ने किसी को मौका नहीं दिया। जिन घरों में कुछ देर पहले तक जिंदगी चल रही थी, वहां अब सन्नाटा और दर्द पसरा है। यह हादसा सिर्फ आग नहीं, कई परिवारों के सपनों और सहारे को भी अपने साथ ले गया। 15 फोटो में देखिए गम-गुस्सा और बेबसी… भयावह आग, ऊंची-ऊंची उठी लपटें… चीख-पुकार और बेबसी… पुलिस-प्रशासन पर फूटा गुस्सा… अब दैनिक भास्कर के ड्रोन वीडियो देखिए… —————– अग्निकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे:युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; 10 km दूर तक दिखीं लपटें लखनऊ में बुधवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई। विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर