एमपी की सत्ता और बीजेपी के संगठन में लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है। आज शुक्रवार को केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अशोक जादौन को ग्वालियर मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उदयवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अशोक जादौन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी हैं। केशव ग्वालियर के जिला पंचायत सदस्य हैं केशव सिंह बघेल वर्तमान में ग्वालियर में जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। वहीं महेन्द्र सिंह यादव पहले मप्र बीज विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके नामों की भी चर्चा
ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का चेयरमेन बनाए जाने पर सहमति बन गई है। उनके नियुक्ति आदेश जल्द जारी हो सकते हैं। बीजेपी के प्रकोष्ठों में संयोजकों की नियुक्ति
इधर बीजेपी के मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अब प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इंदौर के धीरज खंडेलवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं। इंदौर के ही महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ और कटनी के श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। गुरुवार को पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गई है। ये खबर भी पढ़ें.. रामलाल रौतेल ST, कैलाश जाटव SC आयोग के अध्यक्ष मप्र अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा हो गई है। पूर्व विधायक कैलाश जाटव को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल की नियुक्ति की गई है। पढ़िए पूरी खबर।
केशव सिंह बघेल कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने:अशोक जादौन ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष और उदयवीर गुर्जर उपाध्यक्ष नियुक्त
