पानीपत में पिकअप ने 4 साल के बच्चे को कुचला:घर के बाहर खेलते वक्त हादसा, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर फरार

Spread the love

पानीपत शहर के फौजी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन बच्चों में सबसे छोटा था मूल रूप से यूपी के हरदोई निवासी वीर बाबू, जो वर्तमान में फौजी नगर में किराए पर रहते हैं, ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। जिनमें बड़ी बेटी 8 साल की दिव्या, मंझला बेटा साढ़े 5 साल सत्य है। सबसे छोटा सत्यम 4 साल का सत्यम था। हालांकि वह पिछले 15 सालों से पानीपत में रहता है। बच्चों का स्कूल में दाखिला दिलवाने लाया था मौजूदा पते से पहले वह शहर के कच्चा कैंप क्षेत्र में किराए पर रहता था। पिछले डेढ माह पहले ही वह फौजी नगर में आया था। वीर बाबू ने बताया कि उसके बच्चे गांव में दादा-दादी के पास रहते थे, लेकिन उन्हें स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए वह इसी साल पानीपत लाया था। यहां बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाया था। घर के बाहर खेल रहे सत्यम को मारी टक्कर पिता वीर बहादुर ने बताया कि उनका 4 साल का छोटा बेटा सत्यम 12 मई की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक लोडिंग पिकअप वहां लापरवाही और तेज रफ्तार से आया और उसने सीधे बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर इतनी भयानक थी कि सत्यम का सिर सीधे जमीन पर जा लगा, जिससे उसे सिर और कोहनी पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे PGIMS रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 13 मई की रात करीब 12 बजे मासूम सत्यम की मौत हो गई।