मेरठ में दोस्त ने शराब पिलाकर युवक की हत्या कर दी। सोमवार सुबह आर्मी ग्राउंड में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि विपिन की हत्या उसके दोस्त तालिब ने पुरानी रंजिश के चलते की। दोनों ने रविवार रात साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद तालिब ने ईंट से कूच कर विपिन को मार डाला। तालिब विपिन के शव के पास ही उसकी बाइक छोड़कर भाग गया। विपिन के परिवार वालों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। सभी तालिब के घर बुलडोजर एक्शन और उसके एनकाउंटर की मांग करने लगे। पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… रविवार रात 8 बजे से गायब था विपिन सोमवार सुबह कंकरखेड़ा के आर्मी ग्राउंड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। शव के ऊपर बाइक पड़ी हुई थी। आते-जाते लोगों ने लाश देखी तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस सहित एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान न्यू गोविंदपुरी निवासी विपिन के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे विपिन के घरवालों ने बताया कि विपिन मजदूरी करता था। वह रविवार रात 8 बजे से गायब था। उसका फोन बंद था। हम लगातार उसे कॉल कर रहे थे, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। रातभर वो घर नहीं आया। विपिन की हत्या की गई है, क्योंकि उसकी लाश खून से लथपथ है। सीसीटीवी में दिखा तालिब पुलिस ने आर्मी ग्राउंड के आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरु किए। इसमें एक फुटेज में विपिन एक युवक के साथ जाता दिखा। घरवालों से पूछने पर पता चला कि ये युवक विपिन का दोस्त तालिब है।जो वेल्डिंग का काम करता है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात विपिन-तालिब के ही साथ गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर रात में शराब पार्टी की थी। इसके बाद तालिब ने ईंट मारकर विपिन की हत्या कर दी और उसकी लाश छोड़कर भाग गया। प्लानिंग के तहत खूब शराब पिलाई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी तालिब को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि विपिन से 20 दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसने प्लानिंग के तहत विपिन को बुलाया। उसे खूब शराब पिलाई। जब विपिन ज्यादा नशे में हो गया तो उसे आसानी से ईंट से वार कर मार डाला। विपिन की हत्या की बात सामने आते ही सचिन समेत तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े नेता विपिन के घर पहुंचे। वहां हंगामा करने लगे। पुलिस के सामने कहा कि आरोपी के घर बुलडोजर चलना चाहिए। उसने एक हिंदू युवक की हत्या की है। सूचना पर दोबारा सीओ दौराला प्रकाश चंद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिवारवालों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। परिवार वाले बोले- एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिले घरवालों ने कहा कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए। जैसे हमारे बच्चे की लाश आई है, वैसे आरोपी तालिब की भी लाश उसके घर भेजी जाए। जैसे हमारे बच्चे को मारा, उसे भी मारा जाए। यहां कुछ लोग पाकिस्तान बना रहे हैं। हमारा बच्चा तो सब्जी लेने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। अब उसकी लाश घर आई है। वो ही हमें खाना बनाकर देता था। हमारी देखभाल करता और घर संभालता था। अब हमारा सहारा ही छिन गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया- कंकरखेड़ा थाना के आर्मी ग्राउंड में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस सहित मैं स्वयं मौके पर पहुंचा। शव की पहचान विपिन के रूप में हुई जो वहीं पास में ही रहता है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि विपिन का ही एक मित्र तालिब है, जिसके साथ विपिन रविवार की रात को जाते हुए सीसीटीवी में नजर आया। दोनों ने रात में शराब पी थी, इसके बाद दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद तालिब ने ईंट मारकर विपिन की हत्या कर दी। तालिब को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। शादी के छह महीने बाद विपिन का तलाक हो गया था विपिन की 2016 में शामली निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद लड़की की दूसरी शादी हो गई, लेकिन विपिन की शादी नहीं हुई। विपिन का एक बड़ा भाई शुभम, बहन सोनिया और गीता हैं। विपिन सबसे छोटा था। घर में विपिन उसके माता-पिता और बड़ा भाई शुभम, शुभम की पत्नी और बच्चे रहते हैं। विपिन के पिता कुंवरपाल हैं। कुछ दिन पहले ही पिता के पैरों का ऑपरेशन हुआ था। ——————— ये खबर भी पढ़ें 16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या की: रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा यूपी के गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। चीख सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई। पढ़ें पूरी खबर…
मेरठ में दोस्त को शराब पिलाकर ईंट से कूच डाला:आर्मी ग्राउंड में खून से सनी लाश मिली, घरवाले बोले- तालिब का एनकाउंटर हो
