बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके:थाने के बाहर ‘चोर-चोर’ के नारे लगे; पुलिस कर्नाटक से पकड़कर हुगली लाई

Spread the love

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनकी ओर अंडे भी फेंके। रामेंदु सिन्हा राय तारकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पुलिस उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाई है। उन पर सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग और विरोध करने वालों को हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। जून में TMC नेताओं के खिलाफ विरोध का यह छठा मामला है। BJP सरकार बनने के बाद राज्य में TMC नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा है। TMC नेता के विरोध की 3 तस्वीरें… सरकारी सामान ले जाने और धमकाने का आरोप पुलिस के मुताबिक, 11 जून की शाम धानियाखाली थाना क्षेत्र के कोटालपुर स्थित विवेकानंद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज से सरकारी सामान ले जाया जा रहा था। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर रामेंदु सिन्हा राय और उनके सहयोगी वाहने से सरकारी सामान ले जा रहे थे। इस दौरान कुछ स्थानीय BJP समर्थकों ने उन्हें रोककर विरोध किया। पुलिस का दावा है कि बहस के दौरान सिन्हा राय ने हथियार दिखाकर लोगों को धमकाया और वहां से निकल गए। इसके बाद 12 जून को उनके और अन्य लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, वहां से बड़ी संख्या में तिरपाल, कंबल, डस्टबिन और अन्य सरकारी सामान मिला पुलिस ने कर्नाटक से पकड़ा जांच के दौरान हुगली पुलिस की टीम ने रमेंदु सिन्हाराय और उनके एक सहयोगी को कर्नाटक के बेलगावी से हिरासत में लिया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों को रविवार को हुगली लाया गया। मामले की जांच जारी है। TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामलें… 1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया। 2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें… 3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं। 4. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी ‘कट मनी’ वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे। 5. भीड़ के डर से बिस्तर के नीचे छिपा TMC नेता: 4 जून को कूचबिहार जिले के माथाभांगा से TMC नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में भीड़ से बचने के लिए शाहिदुल बिस्तर के नीचे छिपते दिखे। आरोप है कि उन्होंने सरकारी आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर गांव के लोगों से कमीशन लिए थे। पूरी खबर पढ़ें… 6. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे। पूरी खबर पढ़ें… ————————————- ये खबर भी पढे़ं… बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान को दोबारा परेड कराई,VIDEO:4 घंटे सड़क पर नंगे पैर चलाया, TMC नेता ने कान पकड़े और हाथ जोड़े पश्चिम बंगाल के फालता में पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की फिर हाफ पैंट में सड़क पर परेड कराई। इस दौरान जहांगीर ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते दिखे। पुलिस ने चार घंटे नंगे पैर सड़क पर घुमाया। पूरी खबर पढ़ें…