अलीगढ़ में नाम बदलकर हिंदू लड़की को फंसाया:रेप करके वीडियो बनाया; धर्म परिवर्तन कराकर नमाज पढ़वाई, रोजे भी रखवाए

Spread the love

अलीगढ़ में मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला दवा मिलाकर उसे बेहोश किया। फिर रेप करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की को ब्लैकमेल करके उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया। इसके बाद उसका नाम बदलकर आलिया रख दिया। उससे नमाज पढ़वाई गई, कलमा याद कराया गया और रोजे भी रखवाए गए। आरोपी करीब 3 साल तक उसका शोषण करता रहा। गुरुवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब पढ़िए पूरा मामला… नौकरी दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म
रोरावर थाना क्षेत्र के तालपुर खुर्द निवासी पीड़िता ने बताया- पति से तलाक के बाद 7 साल के बेटे की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार से कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। इस दौरान जून-जुलाई 2023 में उसकी सहेली हिना ने उसे मीट फैक्ट्री में काम दिलाने की बात कही। शुरुआत में उसने मीट फैक्ट्री में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वह दूसरी जगहों पर नौकरी की तलाश करती रही, लेकिन कहीं भी काम नहीं मिला। मजबूरी के चलते आखिरकार उसने हिना की बात मान ली। इसके बाद हिना उसे काम दिलाने के बहाने अलका पार्क स्थित एक मीट फैक्ट्री में ले गई। वहां उसकी मुलाकात फिरोज से कराई, जिसने अपना नाम रमेश बताया। उस व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताते हुए कहा कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा। महिला ने बताया कि आरोपी युवक उस पर गलत नजर रखता था। इस पूरे मामले में उसकी महिला दोस्त हिना भी उसका सहयोग कर रही थी। हिना ने कई बार पैसों का लालच देकर उसे आरोपी की बात मानने के लिए मजबूर किया। हीना कहती थी कि अगर वह बात मान लेगी तो उसे कभी पैसों की कमी नहीं रहेगी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने मदद करने के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। कैंटीन में ले जाकर किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि एक दिन रमेश उसे कैंटीन ले जाने के बहाने अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया। वीडियो दिखाने के बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान फिरोज के रूप में बताई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक 3 साल तक ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बीच आरोपी ने उस पर निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। फिरोज ने अपने दोस्तों और एक मौलवी के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर ‘आलिया’ रख दिया गया। इसके बाद उससे नमाज पढ़वाई गई, कलमा याद कराया गया और रोजे भी रखवाए गए। वह अपनी इज्जत और बदनामी के डर से यह सब सहने को मजबूर रही। फिरोज ने गर्भपात कराया
महिला ने बताया कि एक दिन उसने फिरोज के फोन पर कॉल किया। उसके बच्चे ने फोन उठाया और कहा कि अब्बू नमाज पढ़ने गए हैं। इसके बाद उसे पता चला कि फिरोज पहले से शादीशुदा है। इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन फिरोज ने धोखे से उसे टैबलेट खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद फिरोज ने उसे अपने दोस्त छोटू के घर पर बंधक बनाकर रखा। वहां फिरोज और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि हम तो लड़कियों के साथ ऐसा ही करते हैं, तुझे काट देंगे। फिरोज ने उसके मोबाइल से सभी सबूत, वीडियो और निकाह से जुड़े कागजात भी हटा दिए। हालांकि, किसी तरह उसे एक निकाहनामे की फोटोकॉपी मिल गई। पति से बचकर थाने पहुंची
युवती ने बताया कि इस समय फिरोज अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से हरियाणा गया है। इसी का फायदा उठाकर वह किसी तरह वहां से निकलकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची है। फिरोज लगातार उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता रहा है। कहता है कि अगर वह समय पर नहीं पहुंची तो उसके बेटे को मार देगा। एसएसपी बोले- पूरे केस की जांच कराई जा रही है इस मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया- रोरावर थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ————— ये भी पढ़ें- दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश अरबाज मारा गया:सीने में गोली लगी, आगरा में पुलिस तमंचा बरामद कराने ले गई थी आगरा में राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- अरबाज को जीप से उतारकर 6 पुलिसकर्मी ले जा रहे थे, तभी अचानक उनसे दरोगा को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम घबरा गई। पढ़िए पूरी खबर…