हिसार पुलिस ने माना- लेडी इंस्पेक्टर ने प्रॉपर्टी डीलर फंसाया:1000 पन्नों की चार्जशीट, तंत्र विद्या से वश में किया, ब्लैकमेल कर महंगे गिफ्ट लिए

Spread the love

हरियाणा पुलिस की सस्पेंडेड महिला इंस्पेक्टर रचना देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तंत्र विद्या के जरिए जींद के एक कॉलोनाइजर को फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस 1 अप्रैल को करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है। इसके बाद 18 मई को हिसार की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे की अदालत में रचना देवी के खिलाफ आरोप तय किए गए। अब चार्जशीट से जुड़े कुछ अहम खुलासे सामने आए हैं। पुलिस ने चार्जशीट में FIR में लगाए गए आरोपों को सही माना है। वॉट्सएप चैट, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और वॉयस सैंपल की फोरेंसिक रिपोर्ट को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया है। चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि महिला इंस्पेक्टर ने कॉलोनाइजर को केस में फंसाने की धमकी देकर आर्थिक फायदा उठाया और गिफ्ट व अन्य सामान लिया। रचना देवी हिसार की रहने वाली है और वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद फिलहाल बाहर है। केस की अगली सुनवाई 9 जुलाई को है। जानिए चार्जशीट में क्या-क्या… फोटो-वीडियो कॉल डिटेल शामिल पीड़ित पक्ष के एडवोकेट पीके संधीर ने बताया कि जांच अधिकारी DSP सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है, उसमें साइंटिफिक और डिजिटल साक्ष्य लगे हैं। पुलिस ने माना है कि एफआईआर में लगाए गए आरोप सही हैं। फोटो, वीडियो, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वॉट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और वॉयस सैंपल की फोरेंसिक रिपोर्ट को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। वॉयस सैंपल की रिपोर्ट भी लगाई पीके संधीर ने बताया कि 500 से 600 पन्ने केवल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के हैं। चार्जशीट के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर रचना देवी और पीड़ित कॉलोनाइजर के बीच हुई बातचीत, चैट और वीडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य के रूप में कोर्ट में पेश किया है। लोकेशन की पुष्टि के लिए कॉल डिटेल और दोनों पक्षों के वॉयस सैंपल की रिपोर्ट भी लगाई गई है। महंगे गिफ्ट लेने का आरोप पुलिस ने चार्जशीट में यह भी शामिल किया है कि महिला इंस्पेक्टर पर जांच के दौरान कॉलोनाइजर को केस में फंसाने की धमकी देकर आर्थिक फायदा उठाने और गिफ्ट व अन्य सामान लेने के आरोप हैं। इन गिफ्ट और सामान की तस्वीरें भी चार्जशीट का हिस्सा हैं। अब जानिए रचना देवी पर क्या आरोप…