देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44 डिग्री के पार रहा। वहीं, 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा में लू का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के सीकर, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रविवार को बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर समेत राज्य के 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार के 20 जिलों में भी आज को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 मई: 19 मई: देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… MP के 15 शहरों में पारा 43°C पार,खंडवा सबसे गर्म मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44 डिग्री के पार रहा। वहीं, 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। रतलाम में इतनी तेज धूप थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरप्रदेश के कानपुर में दोपहर में चली लू, 40 डिग्री पहुंचा पारा कानपुर शहर में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से निकली तेज धूप ने दोपहर तक आग बरसने जैसा एहसास कराया, जबकि लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े, गमछे और अंगौछे से ढककर चलते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के सीकर, हनुमानगढ़ और जालोर समेत 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान में शनिवार को गर्मी सामान्य रही। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सीकर, हनुमानगढ़, जालोर, सिरोही समेंत 8 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेलिसयस के बीच दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट उत्तराखंड के सात जिलों में आज हल्की बारिश और गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर दोपहर बाद मौसम के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, बिहार में आंधी-बारिश:महाराष्ट्र के अमरावती-वर्धा में तापमान 46°C पहुंचा; गुजरात की जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC
