सोनीपत में 14 वर्षीय नव्या की संदिग्ध मौत में कई खुलासे हुए हैं। सरपंच प्रतिनिधि जसबीर का कहना है कि नव्या के गले पर गहरे निशान थे। उसके अंतिम संस्कार में भी गांव के चार- पांच लोग ही शामिल हुए। पड़ोस की रहने वाली एक महिला का दावा है कि हत्या से 20 मिनट पहले ही नव्या वाटर कूलर से पानी भरकर गई थी, इसके कुछ ही देर बाद परिजन कहने लगे कि उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, जबकि उस समय नव्या का बिहेवियर बिल्कुल ठीक था। पुलिस ने मामले में नव्या की मां पूजा और सौतेले पिता सतीश के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। श्मशान घाट से उसकी अस्थियां निकालकर जांच के लिए भेज दी है। पूजा के पहले पति अंग्रेज का कहना है कि सतीश से अफेयर होने के बाद पूजा उसके साथ मारपीट करती थी। सोनीपत में उसके मकान पर भी कब्जा कर लिया। दोनों उसकी तीन बेटियों से साथ सोनीपत में इसी मकान में रहने लगे। वहीं पूजा के संपर्क में आने के बाद सतीश भी अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। सतीश के साथ रहने के बाद अंग्रेज की तीनों बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब नव्या की मौत के बाद पुलिस पहली 2 बेटियों की मौत का कारण भी खोज रही है। पहले जानिए सतीश और पूजा की कहानी कैसे शुरू हुई… अब 3 पॉइंट में पूजा के बारे में जानिए… 3 बेटियों को लेकर सतीश संग रही, तीनों की मौत पहली बेटी डूबकर मरी अंग्रेज का कहना है कि पूजा और उसकी तीन बेटियां थीं। पूजी तीनों बेटियों को लेकर सतीश के साथ रहने लगी और अब तीनों की मौत हो चुकी है। पहली बेटी की मौत कैलाना गांव (मौसी के घर) में जोहड़ (तालाब) में डूबने से हुई। दूसरी की मौत टीबी से अंग्रेज के अनुसार, दूसरी बेटी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में 2020 में हुई। उस समय दावा किया गया कि उसे टीबी हुई था। इसके बाद उसकी मौत की कोई जांच-पड़ताल नहीं हुई। अब 14 मई को तीसरी बेटी नव्या की भी मौत हो गई। तीसरी बेटी के गले पर निशान चटिया औलिया गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसबीर ने दावा किया कि नव्या की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की गई है। उसके गले पर गहरे निशान थे। नव्या को कोई बीमारी भी नहीं थी। वहीं परिवार ने भी आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या की धारा में केस दर्ज पूजा और सतीश नव्या की मौत को लगातार इसे आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि कमरे की स्थिति बिल्कुल ठीक थी। इन्ही शक के आधार पर अभी पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। सतीश की पहली पत्नी कमलेश ने बताया कि नव्या के अंतिम संस्कार में भी केवल चार- पांच लोग ही शामिल हुए। ACP बोले- हर पहलू पर चल रही जांच मामले को लेकर एसीपी ऋषिकांत का कहना है कि नव्या की मौत के मामले में सतीश और पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————- यह खबर भी पढ़ें… पड़ोसी के घर पानी लेने गई छात्रा की हत्या:सोनीपत पुलिस ने चिता से निकालीं अस्थियां; 1 साल पहले बहन डूबकर मरी थी हरियाणा के सोनीपत में एक 14 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटने के बाद वह पड़ोसी के घर पानी लेने गई थी। इसके बाद आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मगर, गांव की महिलाओं और सरपंच को लड़की के गले पर निशान पुलिस को जानकारी दी। (पूरी खबर पढ़ें)
6 साल में 3 बेटियों की मौत,तीसरी का गला घोंटा:पति बोला- पिटाई कर घर कब्जाया; सोनीपत में 12 साल से लिव-इन पार्टनर संग रह रही
