हरियाणा कांग्रेस ने 2 सीटों पर मेयर उम्मीदवार उतारे:एक जिला अध्यक्ष को टिकट, पंचकूला सीट होल्ड; निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग

Spread the love

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत नगर निगम सीट पर मेयर पद के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अंबाला से कुलविंदर कौर सोनीपत में शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया गया है। कमल दीवान को 2025 में हुए सोनीपत नगर निगम सीट पर हुए उपचचुनाव में भी टिकट दिया गया था, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार राजीव जैन से हार गए थे। पंचकूला सीट अभी होल्ड की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की पहल की है। हम देरी नहीं करते। कल पंचकूला नगर निगम के प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा। सोनीपत, पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका में 10 मई को वोटिंग होनी है। 21 अप्रैल से नामांकन भरे जाएंगे। 13 मई को रिजल्ट आएगा। कांग्रेस के दोनों कैंडिडेट के बारे में जानिए…. कमल का परिवार लंबे समय से कांग्रेस के साथ कमल दीवान का जन्म 1973 में सोनीपत में हुआ। उन्होंने 11वीं तक पढ़ाई की है और वे पंजाबी हैं। वे दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उनके पिता देवराज दीवान 2014 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी थे। वे सोनीपत जिले में पार्टी के लिए काम करते थे। सोनीपत में लगभग 75 हजार पंजाबी वोटर हैं। अभी कमल दीवान कांग्रेस पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष हैं। कुलविंदर कौर के पति कांग्रेस नेता अंबाला नगर निगम में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविंदर कौर सैनी समाज से आती हैं। उनके पति कृपाल सिंह कांग्रेस नेता हैं और सेना से रिटायर्ड हैं। कृपाल सिंह शहर में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं और समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। अंबाला नगर निगम में मेयर की सीट BC कैंडिडेट के लिए रिजर्व होने के बाद कृपाल सिंह सक्रिय हुए और मेयर पद के लिए पत्नी का आवेदन कराया। जानिए चुनाव वाले तीनों नगर निगमों की स्थिति… पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंच पदों के लिए उपचुनाव की वोटिंग भी 10 मई को होगी। उसी दिन वोटों की गिनती करके नतीजे घोषित हो जाएंगे। पहली बार होगा, जब NOTA का बटन तो होगा लेकिन इससे चुनाव नतीजों पर असर नहीं पड़ेगा। वोटिंग EVM से होगी, लेकिन वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा। ———————– ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के 7 नगर निकायों में 10 मई का वोटिंग:सोनीपत-पंचकूला और अंबाला में मेयर चुनाव, पंचायत उपचुनाव भी साथ; हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, 15 को सुनवाई हरियाणा में सोमवार को 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोनीपत-पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका में 10 मई को वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर…