‘नेताओं के बच्चे जहां पढ़ रहे, उन स्कूलों का पहले बदलो’, क्लेमन टाउन का नाम बदलने पर बोला देहरादून

Spread the love

Public Opinion Dehradun : देहरादून में क्लेमन टाउन का नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. क्लेमन टाउन का नाम ब्रिटिश फादर क्लेमन के नाम पर पड़ा था. इसका नाम अब शौर्य नगर करने की बात की जा रही है. लोकल 18 ने इस बारे में देहरादून के लोगों से बात की. भूतपूर्व सैनिक महिपाल सिंह पुंडीर कहते हैं कि देहरादून में सैन्य धाम बन रहा है. यह हमारे लिए गर्व की बात है. राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अगर नाम बदलने से लोगों का विकास हो तो नाम बदलना अच्छा है.