दुष्यंत चौटाला को जो FIR नहीं मिली, जानिए उसमें क्या:दिग्विजय पर दंगा भड़काने की धारा, GJU वीसी ऑफिस में हुड़दंग मचाया; 8 नाम सामने आए

Spread the love

हरियाणा के हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में 16 अप्रैल को हुआ विवाद शांत नहीं हो रहा। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- हमारे ऊपर FIR तो दर्ज हुई, हमारे साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन अब तक एफआईआर को गुप्त क्यों रखा गया जा रहा है? 6 दिन बाद भी न एफआईआर ऑनलाइन की गई और न कॉपी दी गई। उधर, जिस FIR को लेकर दुष्यंत चौटाला पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुखर है, उसकी कॉपी दैनिक भास्कर एप के पास है। इस एफआईआर में JJP के छात्र संगठन इनसो (INSO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का नाम सबसे आगे है। दंगा भड़काने की धारा 191 (2) समेत कुल 7 सेक्शन लगाई गई हैं। एफआईआर में लिखा है- दिग्विजय साथियों समेत जबरन यूनिवर्सिटी वीसी ऑफिस घुसे। हुड़दंग मचाया, जिससे कर्मचारियों और स्टूडेंट्स में दशहत फैली। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, हरिंदर बेनीवाल, आशीष कुंडू, रोहित सोनी, हरिकेश ढांडा, जितेंद्र श्योराण और अज्जू घणघस को नामजद किया गया है। जानिए पुलिस एफआईआर में क्या कहा गया… दुष्यंत चौटाला कल आएंगे हिसार वहीं, इस पूरे मामले और एफआईआर की कॉपी न मिलने के बाद दुष्यंत चौटाला कल यानि 24 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे हिसार आएंगे। वह पार्टी कार्यालय में वर्करों से मिलेंगे और 27 अप्रैल को छात्र महापंचायत को लेकर ड्यूटी लगा सकते हैं। इसके अलावा वे सीआईए इंचार्ज पवन कुमार और हिसार पुलिस को लेकर भी अपनी बात वर्करों के बीच रख सकते हैं। बता दें कि जीजेयू प्रकरण के बाद से ही दुष्यंत चौटाला अपने भाई दिग्विजय चौटाला और इस केस में आरोपी बनाए गए जजपा नेताओं और छात्रों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। वे हिसार,चंडीगढ़ और पंचकूला में प्रेस कान्फ्रेस कर चुके हैं। दिग्विजय चौटाला बोले-सीआईए इंचार्ज के पास हथियार अवैध वहीं, सीआईए इंचार्ज पवन कुमार की जजपा के जिला प्रवक्ता रवि आहूजा के घर रेड का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद दिग्विजय चौटाला ने हिसार पुलिस को आड़े हाथों लिया है। दिग्विजय चौटाला ने सोशल मीडिया पर डीएसपी कंवलजीत के उस बयान को कोट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि सीआईए इंचार्ज के पास कोई हथियार नहीं था। बकायदा उसकी रजिस्ट्री में एंट्री है। इस पर दिग्विजय चौटाला ने रेड का वीडियो साथ लगाकर कहा है कि “पुलिस एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोल रही है। बचेगी नहीं, न्यायिक अदालत और जनता की अदालत में बुरी तरह फस चुकी है”। GJU विवाद से लेकर काफिला रोकने तक क्या-क्या हुआ, जानिए… यहां हिसार पुलिस की ओर से दर्ज FIR की कॉपी पढ़िए… ———————————————- इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की दुष्यंत चौटाला बोले- DGP ने मेरा फोन नहीं उठाया:CIA इंचार्ज पर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा; GJU केस में सभी जजपा नेताओं को जमानत दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे