‘बस में बैठते ही बेटे ने फोन कर कहा- अब मुझे कॉल मत करना… मैं ढोलक बजा रहा हूं, डिस्टर्ब हो जाऊंगा। लेकिन किसे पता था कि यह आखिरी बात होगी।’ ये कहना है कि वृंदावन नाव हादसे में मारे गए लुधियाना के यश भल्ला की मां सरोज का। उन्होंने कहा कि यश पहली बार वृंदावन गया था। उसने कहा था कि इस बार मैं जा रहा हूं। अगली बार तुम्हें भी लेकर जाऊंगा। हादसे से पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाता दिखा था। 10 अप्रैल हो वृंदावन में पंजाब के श्रद्धालुओं की नाव नदी में पलट गई थी, जिससे कई लोग नदी में डूब गए। हादसे के बाद से यश भल्ला भी लापता था। परिवार को उम्मीद थी कि वह सही सलामत मिल जाएगा, लेकिन सोमवार (13 अप्रैल) सुबह यमुना में उसका शव मिल गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि जलालाबाद का पंकज मल्होत्रा अब भी लापता है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यश का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे पीरू मोहल्ला, सलेम टाबरी स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। वहीं ओमेक्स में रहने वाली मोनिका का शव भी सोमवार सुबह मिल गया। उसका शव देर शाम लुधियाना पहुंच गया। यश भल्ला की मां-भाई ने बताई ये अहम बातें… हादसे से लेकर अब तक क्या हुआ… ———– ये खबर भी पढ़ें… इंस्टाग्राम की रील ने बचाई रजिंदर कौर की जान, बोली-मुंह नहीं खोला, सांस रोकी, दोनों हाथ सीधे किए, पैर चलाए, दो जानें और बचाई
वृंदावन हादसे में मौत से जंग जीतकर आई लुधियाना की रजिंदर कौर की जान इंस्टाग्राम की एक रील ने बचा दी। रजिंदर कौर ने बताया कि उसने रील में देखा था कि जब पानी में हादसा हो जाए तो मुंह नहीं खोलना, सांस रोकनी है और दोनों हाथ सीधे करके पैर चलाने हैं। जब वो पानी में गिरी तो उसने रील के हिसाब से काम किया। (पढ़ें पूरी खबर)
‘कॉल मत करना, डिस्टर्ब हो जाऊंगा’:वृंदावन हादसे में मारे गए लुधियाना के युवक की मां से आखिरी बात; ढोलक बजाते हुए यमुना में डूबा
