धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला! मंत्रियों के काफिले में आधे होंगे वाहन, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे समेत इन 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Spread the love

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में ऊर्जा बचत, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. सरकार ने ईंधन और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत कम करने, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे लागू करने और सरकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा देने जैसे निर्णय लिए हैं.