होर्मुज से 8वें दिन युवक की लाश देवरिया पहुंची:पत्नी-बहन बेहोश; परिजनों ने 4 घंटे एम्बुलेंस से बॉडी नहीं उतारी; DM-SP ने मनाया

Spread the love

अमेरिकी हमले में 7 दिन पहले मारे गए देवरिया के शिवानंद चौरसिया (38) का शव बुधवार शाम 6 बजे उनके गांव सुरौली लाया गया। पत्नी और बहन बेहोश हो गईं। मां-बाप और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बॉडी को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। परिजन सीएम से बात करने पर अड़ गए। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। शिवानंद की पत्नी ने अफसरों को मांग-पत्र सौंपा। डीएम ने कहा- परिवार की जो भी जायज डिमांड हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। करीब 4 घंटे बाद रात 10 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। परिजनों की 2 मांगे हैं। पहली- एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। दूसरी- पत्नी को एक सरकारी नौकरी दी जाए। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिवानंद की पत्नी और भाई राम प्रवेश से फोन पर बात की। कहा- हम आपकी मांगों को सरकार को बताएंगे। अपनी तरफ से सरकार पर दबाव डालेंगे। आर्थिक मदद के बारे में भी चिट्ठी लिखूंगा। सपा और कांग्रेस के नेता शिवानंद के घर पर मौजूद हैं। भाजपा से रामपुर करथाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी मौके पर पहुंचे हैं। शिवानंद की 10 जून को होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी। 12 जून को परिवार को मौत की सूचना मिली थी। शिवानंद सिंगापुर के जहाज ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर थे। शिवानंद जहाज पर इंजन फिटर थे और करीब 9 महीने पहले विदेश गए थे। 3 तस्वीरें देखिए… पढ़िए राहुल और शिवानंद के भाई के बीच की बातचीत… शिवानंद का भाई (रामप्रवेश)- नमस्कार सर राहुल गांधी- क्या हुआ था एक्जैक्टली वहां पर? रामप्रवेश- मेरा भाई जिस जहाज पर काम करता था, वहां मिसाइल गिरी और वहीं पर उनकी मौत हो गई। राहुल गांधी- अच्छा… और बॉडी? बॉडी रिकवरी नहीं हुई है अभी तक? रामप्रवेश: बॉडी आ गई है। राहुल गांधी- अच्छा, ठीक है। मैं आपको अपना प्यार और सपोर्ट देना चाहता था। परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत प्यार और अगर हमारे लायक कोई काम हो तो आप बता दीजिए। रामप्रवेश- ठीक है। उनकी (शिवानंद) की पत्नी को एक नौकरी मिल जाए। बच्चे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिल जाए। यही डिमांड है। राहुल गांधी- हां, ये मांग सरकार को बता देंगे। अपनी तरफ से दबाव डालेंगे सरकार पर। आर्थिक मदद के बारे में मैं चिट्ठी लिखूंगा। रामप्रवेश- ठीक है। राहुल गांधी- यूपी में हमारी सरकार नहीं है, तो हम दबाव ही डाल सकते हैं। रामप्रवेश- ठीक है सर।
20 लोगों का प्रतिनिधि मंडल शिवानंद के गांव पहुंचा
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरी बुधवार को 20 लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिवानंद के पैतृक गांव सुरौली पहुंचे। यहां शिवानंद के परिजनों से मुलाकात की। शिवानंद के छोटे भाई रामप्रवेश से राहुल गांधी की फोन पर बात कराई। अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री निजी कार्यक्रमों में तो शामिल होते हैं, लेकिन इस पीड़ित परिवार का हाल जानने का समय नहीं निकाल सके। लल्लू ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अब तक परिवार की अपेक्षित सहायता नहीं की है। शिवानंद के लिए शहीद के दर्जे की मांग की
लल्लू ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद परिवार को लंबे समय तक पार्थिव शरीर का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। साथ ही रोजगार के लिए शिवानंद ने जो कर्ज लिया था] उसे भी सरकार चुकाए। परिवार के इकलौते कमाने वाले थे शिवानंद
देवरिया जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर गांव सुरौली है। यहां गांव के बीच में रामजी चौरसिया का घर है। उनके दो बेटे शिवानंद (38) और राम प्रवेश व एक बेटी सोनी है। सोनी की शादी हो चुकी है। शिवानंद की 2017 में सुशीला के साथ शादी हुई थी। उनका पांच साल का बेटा राजवीर और दो साल की बेटी वानिका हैं। परिवार में पिता रामजी चौरसिया खेती और पशुपालन का काम करते हैं। मां कलावती देवी गृहिणीं हैं। 2012 में शिवानंद ने छोड़ दिया था
पिता रामजी चौरसिया ने बताया- शिवानंद ने 2006 में मझगांवा के गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और 2008 में इंटरमीडिएट किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद शिवानंद ने 2012 में रोजगार की तलाश में घर छोड़ दिया। उन्होंने दुबई, मुंबई, लखनऊ, पुणे और सोलापुर सहित कई शहरों में काम किया। इसी दौरान उन्होंने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया। समुद्री जहाज पर नौकरी के लिए जरूरी सीडीसी (Continuous Discharge Certificate) प्रमाणपत्र भी लिया। इसके लिए गांव और रिश्तेदारों से उधार लेकर लगभग छह लाख रुपये खर्च किए गए थे। सितंबर 2025 में शिवानंद मुंबई से सिंगापुर पहुंचे और एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर काम शुरू किया। पिता ने कहा- मेरे बेटे शिवानंद की मर्चेंट नेवी में 9 महीने पहले जॉब लगी थी। 6 लाख रुपये कर्ज लेकर उसका सीडीसी सर्टीफिकेट यानी समुद्री पासपोर्ट बनवाया था। उसकी सिंगापुर में जॉइनिंग हुई थी। वहां से पहली बार ही वो ऑयल शिप पर सवार हुआ था। लेकिन पहली यात्रा ही उसकी आखिरी यात्रा बन जाएगी, ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वह मेरे घर का इकलौता कमाऊ पूत था, जो अब नहीं रहा। हम लोगों का क्या होगा, अब भगवान ही जाने…।’ राहुल पहले दिन से हमलावर X पर लिखा था- हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम चुप हैं राहुल गांधी पहले दिन से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। अमेरिकी हमले पर उन्होंने 12 जून को X पर लिखा- अंतरराष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मौत हो गई। और हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम एक शब्द तक नहीं बोले। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं। अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे। मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा। कंप्रोमाइज्ड पीएम भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत। 2 दिन बाद राहुल ने X पर फिर लिखा- अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के चंद दिन बाद – न अफसोस, न माफी। उल्टा, अमेरिका ने आदेश देना जारी रखा है। उनके शब्द पढ़िए: “अमेरिकी सेना के आदेश तुरंत मानें।” कोई उल्लंघन “बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” एक आजाद देश इस तरह की भाषा कभी नहीं सहेगा। लेकिन हमारे कंप्रोमाइज्ड पीएम चुप। एक आज्ञाकारी नौकर की तरह सुनते हैं, और आदेश मान लेते हैं। कंप्रोमाइज्ड पीएम देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा- क्योंकि जो देश का अपमान करते हैं, वो उन्हीं के वश में हैं। कल मोदी ने होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया
मोदी की स्पीच 5 पॉइंट्स में… होर्मुज स्ट्रेट में 108 दिनों में 46 जहाजों पर हमला
समिट के पहले दिन मंगलवार को मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया था। आउटरीच सेशन में उन्होंने कहा था कि इस अहम समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।
————————- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। पूरी खबर पढ़ें