रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पेट पर नुकीली चीज के निशान मिले है। मृतक रात को करीब 12 बजे मिल में काम करने के लिए पहुंचा था तथा सुबह मृत पाया गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुंदर लाल कोटपुतली राजस्थान के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली भी मौके पर पहुंची। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मर्डर है या सुसाइड। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
रेवाड़ी की ऑयल मिल में मिला युवक का शव:राजस्थान का रहने वाला, पेट पर मिले नुकीली चीज के निशान
