कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद एरिया से लापता हुए युवक का शव पांच दिन बरामद हुआ। युवक का शव जिला अंबाला के जनसुई हेड के पास से नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से मिला। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। 10 अप्रैल को उसने आखिरी बार अपने घर फोन किया था। मृतक की पहचान खेड़ी शहीदां गांव के 26 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई। सागर रिक्शा रेहड़ी (बाइक वाली) चलाता था, सागर की शादी नहीं हुई थी। हालांकि उसका छोटा भाई शादीशुदा है। सागर 10 अप्रैल को अपने घर से लापता हुआ था, जिसकी गुमशुदगी परिवार ने इस्माइलाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। काम पर जाने के लिए निकला पवन कुमार निवासी खेड़ी शहीदां ने बताया कि सागर उसका बड़ा था। उसके भाई को थोड़ी दिमागी परेशानी थी। 10 अप्रैल को उसका भाई अपनी रिक्शा-रेहड़ी पर काम करने के लिए निकला था। शाम तक उसका भाई घर वापस नहीं आया। शाम को उसकी बातचीत अपने भाई सागर के साथ हुई थी। सागर थोड़ा परेशान लग रहा था। बोला- मैं नहर के पास आया हूं सागर ने उसे बताया कि वो अपनी रिक्शा-रेहड़ी पर नहर पर आया हुआ है। उसके बाद उसने कॉल काट दिया और बाद में उसने उनका फोन भी नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने सागर की तलाश कर दी। उन्होंने झांसा, डल्ला माजरा और आसपास की नहर, नदी और तालाब के पास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। जनसुई हेड के पास नहर से मिला वे सागर की तलाश के दौरान जनसूई हेड पहुंचे। यहां हेड से नहर की तरफ उनको सागर की रिक्शा-रेहड़ी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने नहर में सागर तलाश की और हेड के पास से उसका शव बरामद हुआ। डूबने से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।
अंबाला की नहर से मिला युवक का शव:कुरुक्षेत्र से 5 दिन पहले हुआ था लापता, भाई से फोन पर हुई आखिरी बात
