कुरुक्षेत्र SYL नहर से मिला व्यक्ति का शव:गोताखोर बोले- एक साल पुराना है, जेब में मिली चाबी और मोबाइल

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के झांसा में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में साइफन के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। यहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने साइफन में पैर देखकर पुलिस और गोताखोर को सूचना दी। करीब 2 घंटे की मशक्क्त के बाद गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर शव को LNJP की अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। मृतक ने काले रंग की पेंट डाली हुई थी। उसकी पेंट की जेब से पुलिस को एक की-पैड वाला मोबाइल और स्कूटी की चाबी मिली। एक साल पुराना शव गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि यह शव करीब एक साल पुराना है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। इस व्यक्ति की उम्र 40-42 साल होगी। एक साल पड़ा रहने के बाद भी शव खराब नहीं हुआ, क्योंकि शव मिट्‌टी और कबाड़ के बीच में फंसा था। हवा नहीं लगने से उसमें कीड़े नहीं पड़े। साथ ही जलीय जीव भी इस तक नहीं पहुंच सके। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि SYL नहर में पानी का लेवल काफी कम हो चुका है। किसी राहगीर ने साइफन ने पास मिट्टी में दबा पैर देखकर उन तक सूचना पहुंचाई थी। उधर, थाना झांसा SHO नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने आसपास के पुलिस स्टेशन से करीब 6 महीने से एक साल के बीच लापता लोगों का रिकॉर्ड मांगा है। मोबाइल से कर रहे ट्रेस मृतक की जेब से बरामद मोबाइल और सिम को ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। इस व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। इस व्यक्ति के डूबने से मौत आशंका है। फिलहाल पुलिस इस व्यक्ति के परिवार की तलाश कर रही है। शव को 72 घंटे के लिए रखवाया है।