स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, श्रीराम में ताकत नहीं:वह अपने लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, आपका भला क्या करेंगे

Spread the love

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया है। गाजीपुर में मंगलवार को उन्होंने कहा- अगर भगवान राम में ताकत होती, तो जिस समय लुटेरे ने चोरी की, तभी वो भस्म हो जाता। लेकिन, उस चोर का बाल भी बांका नहीं हुआ। इतना ही नहीं, पृथ्वी पर पैदा होने वाला छोटा-सा बंदर सूर्य भगवान को निगल गया। यही अज्ञानता खत्म करने के लिए हम पढ़ाई करते हैं? भगवान बुद्ध कहते हैं कि कोई भी बात किसी ग्रंथ में लिखी है, इसीलिए नहीं मानो। पहले उसे अपने दिमाग की कसौटी पर कसो। अगर खरा उतरे, तभी मानो। उनके इस बयान का वीडियो बुधवार को सामने आया। स्वामी ने कहा- राम मंदिर से करोड़ों रुपए लुटेरे लूट ले गए। चांदी-सोना भी उड़ा ले गए। लेकिन, भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, तो आपका भला क्या करेंगे? जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता, वह आपकी क्या रक्षा करेगा? यह सवाल उठता है। पढ़िए हनुमानजी को लेकर स्वामी ने क्या कहा? स्वामी प्रसाद ने कहा- हनुमानजी पृथ्वी पर पैदा हुए। भगवान राम भी अयोध्या में पैदा हुए। जमीन पर रहने वाले राजा का कोई सेवक है, तो वह भी जमीन पर ही रहेगा। पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा सूर्य है। इस पृथ्वी पर पैदा होने वाला छोटा-सा बंदर सूर्य भगवान को निगल गया। यही अज्ञानता है। लेकिन, कोई कहता है कि हनुमानजी सूर्य को निगल गए, तो हमारे लोग कहते हैं कि हां, निगल गए। पृथ्वी पर सूर्य की किरणें आती हैं, तो लोग पसीने से लथपथ हो जाते हैं। सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी 80 लाख करोड़ किमी है। और कहते हैं कि बंदर सूर्य को निगल गया। इसीलिए भगवान बुद्ध कहते हैं कि कोई भी बात मानने से पहले अपने दिमाग की कसौटी पर कसो। अगर खरा उतरे, तभी मानो। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा लें टीचरों से दूसरे काम लिए जा रहे, वे पढ़ाएंगे कब? यूपी सरकार 47 हजार से ज्यादा स्कूल बंद करने जा रही थी। हमने आंदोलन किया, तब सरकार बैकफुट पर आ गई। फैसला वापस लिया। स्कूल आज चल रहे हैं, लेकिन रामभरोसे चल रहे हैं। क्योंकि, टीचर नहीं हैं। यूपी में 13 लाख टीचर की जरूरत हैं। ऐसे कैसे चलेगा स्कूल? ऐसा क्यों किया जा रहा है? स्कूल के टीचरों से अन्य विभागों का काम लिया जाता है। जनगणना कार्रवाई जा रही है। चुनाव में ड्‌यूटी लगाई जाती है। यानी टीचरों से अन्य विभागों से इतने काम लिए जाते हैं। वो पढ़ाने की हालत में रहता ही नहीं। न पढ़ाए, तो इसके लिए उसे सजा नहीं है। लेकिन, अन्य विभागों के काम में लेट कर दे, तो उसके खिलाफ एक्शन हो जाए। यानी सरकार नहीं चाहती है कि गरीब का बच्चा पढ़ नहीं पाए। उच्च शिक्षा का इतनी मंहगी कर दी है। अब 40 बीघे का मालिक भी अपने बच्चे को विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ा पाएगा। 80 करोड़ की जिंदगी 5-10 किलो चावल पर चल रही भारत आज बदहाल है। 140 में से 80 करोड़ लोगों की जिंदगी 5-10 किलो चावल पर चलती है। क्या ये 80 करोड़ अपने बेटे-बेटी को विश्वविद्यालय में पढ़ाने का सपना कभी देख पाएगा? स्वाभिक रूप में सत्ता में बैठे में लोग इस देश के गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रहे हैं। 5 बार विधायक, 4 बार मंत्री रहे हैं स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। 5 बार विधायक रहे चुके हैं। 4 बार यूपी में मंत्री रहे हैं। वह योगी सरकार 1.0 में मंत्री थे। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में गए थे। सपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन चुनाव हार गए। 2 साल पहले उन्होंने सपा छोड़ दी थी। इससे पहले बसपा भी अहम पदों पर रह चुके हैं। राजनीति के शुरुआती दिनों में लोकदल और जनता दल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य रहे हैं। 20 जुलाई, 2025 को स्वामी ने कांवड़ियों को गुंडे कहा था लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। स्वामी प्रसाद ने कांवड़ियों को सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे और माफिया कह दिया था। कहा था कि ये कांवड़िए नहीं हैं। इनका आराध्य भोला-भाला है, तो भक्त हिंसक कैसे? कांवड़िए सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे माफिया हैं, जो अराजकता फैला रहे हैं। कांवड़िए के भेष में ये पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 6 अगस्त, 2025 को स्वामी प्रसाद पर करणी सेना ने हमला किया था रायबरेली में 6 अगस्त, 2025 को स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने हमला कर दिया था। रोहित द्विवेदी नाम के युवक ने पहले स्वामी प्रसाद को माला पहनाई, फिर सिर पर पीछे से हाथ मारकर भागने लगा। स्वामी प्रसाद अचानक चीखे, तो कार्यकर्ताओं ने रोहित को दौड़ाकर पकड़ लिया था। उसे गिराकर बुरी तरह पीटा था। हमले की वजह पूछने पर रोहित ने कहा था- मैं करणी सेना से जुड़ा हूं। स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को कई बार गाली दी। सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं। भगवान राम के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए हमला किया। ————————– ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चोरी-SIT ने चंपत राय समेत 17 को आरोपी माना, इन पर FIR लगभग तय; टिन्नू के पास मिलीं दानपात्रों की चाबियां अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिशन टीम यानी SIT ने जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर