देहरादून की सड़कों पर आधी हो गई सिटी बसें, सार्वजनिक वाहनों के नाम पर दौड़ रहे विक्रम-ऑटो

Spread the love

Dehradun News : देहरादून में पिछले कुछ सालों में करीब 170 सिटी बसें सड़कों से गायब हो चुकी हैं. साल 2015 तक शहर के 10 मुख्य रूटों पर 319 सिटी बसें दौड़ती थीं. पीएम मोदी ने हाल ही में सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की अपील की है. लोगों को अब इन बसों की याद आ रही है. लोकल 18 से देहरादून के रहने वाले मोहन खत्री कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छी अपील की है. भविष्य में पेट्रोल-डीजल के संकट से हमें जूझना न पड़े इसके लिए ये जरूरी है.