ऑनलाइन गेमिंग में हारने पर BSc स्टूडेंट ने किया सुसाइड:फरीदाबाद में फौजी ताऊ के लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे में मारी गोली; परिवार का बड़ा बेटा था

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद ग्रेटर में 22 साल के स्टूडेंट ने अपने फौजी ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। उसने यह कदम घर के बाथरूम में बंद होकर उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उस ओर दौड़े। इसके बाद किसी तरह बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां स्टूडेंट खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवक आदित्य YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। परिवार के दो ही बेटे है, जिनमें आदित्य बड़ा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग में रुपए हारने और गलत संगत में पड़ने की बात लिखी है। पुलिस ने रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है कि आदित्य ने कितने रुपए गेमिंग में हारे और किन लोगों के संपर्क में था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पुलिस को सुसाइड नोट मिला, लिखा- गलत संगत में पड़ गया था पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बाथरूम से पुलिस को मृतक आदित्य का एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने बताया है कि वह गलत संगत में पड़ गया था, जहां से उसको ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई। इसमें वह काफी पैसे हार चुका था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल, पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि आदित्य किन लोगों के संपर्क में था। कितने रुपए हार चुका था। उसके मोबाइल की भी डिटेल खंगाली जा रही है। क्या है ऑनलाइन गेमिंग, कैसे युवा होते है इनके आदी और क्या करें पैरेंट्स, इन्फोग्राफिक्स में जानिए… ———————————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में बेटिंग एप की लत में युवक का सुसाइड:सरकार के बैन से ₹5 लाख फंसे तो परेशान हुआ; भाजपा नेता का भाई, 2 बच्चों का पिता था हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक के ऑनलाइन बेटिंग एप में 5 लाख रुपए फंस गए। इससे परेशान होकर उसने रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बुटीडीह गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ मानेसर में रह रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)