यूपी की बड़ी खबरें:काशी में अनंत अंबानी ने मां अन्नपूर्णा का कुमकुम पूजन किया, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया

Spread the love

रिलायंस समूह के निदेशक और उद्योगपति परिवार के सदस्य अनंत अंबानी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के अर्चकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कराया। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अनंत अंबानी मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में 21 ब्राह्मण अर्चकों ने मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती का विशेष कुमकुम पूजन कराया। पूजन के बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा को माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। वह करीब 45 मिनट तक बाबा विश्वनाथ मंदिर में रहे। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में दिखा मोहर्रम का चांद: 26 जून को मनाया जाएगा आशूरा लखनऊ में मोहर्रम का चांद नजर आ गया है। शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि बुधवार, 17 जून से पहला मोहर्रम होगा। 26 जून को दस मोहर्रम होगी। इसी दिन आशूरा मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्म गुरुओं से शासन प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करके मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर वार्ता किया। इस दौरान धर्म गुरुओं ने छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा और रूमी गेट समेत विभिन्न इमामबाड़ों पर विशेष सुरक्षा की मांग की। पढ़ें पूरी खबर… भाजपा MLC धर्मेंद्र भारद्वाज के कॉलेजों पर ईडी का छापा, 13.83 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क मेरठ से भाजपा एमएलएसी धर्मेंद्र भारद्वाज के 3 शिक्षण संस्थानों पर ईडी ने छापा मारा है। ईडी ने उत्तराखंड कमजोर वर्ग के छात्रों की सहायता के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में ईडी ने उत्तराखंड में बड़ा एक्शन लिया है। प्रर्वतन निदेशालय ने तीन शिक्षण संस्थानों से 13.83 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। ये शिक्षण संस्थान मेरठ से भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के हैं। ईडी की कार्रवाई मेरठ स्थित महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की स्थित आरआईएमएस (RIMS) और मदरहुड इंस्टीट्यूट से जुड़ी संपत्तियों पर की गई है। पढ़ें पूरी खबर… मायावती ने कहा- सत्ता की चाबी ओबीसी समाज हाथ में ले, दूसरी पार्टियों ने सिर्फ इस्तेमाल किया बसपा प्रमुख मायावती ने ओबीसी समाज से पार्टी का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा- 2007 की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी ओबीसी समाज पूर्ण बहुमत दिलाकर बसपा की सरकार बनवाए। क्योंकि, दूसरी पार्टियों ने ओबीसी समाज को सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया। जबकि बसपा ने ही उन्हें सत्ता और संगठन दोनों में सच्ची भागीदारी दी। मायावती पिछले कई दिनों से 2027 चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बैठकें कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में माफिया दिलीप मिश्रा की 1.10 करोड़ की संपत्ति होगी, मंत्री नंंदी पर RDX हमले का आरोपी प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हुए आरडीएक्स बम हमले के आरोपी और माफिया दिलीप मिश्रा की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने अब उसकी 1.10 करोड़ रुपए की एक और बेनामी संपत्ति का पता लगाया है, जिसे जल्द ही कुर्क किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया कि मेजा क्षेत्र के सिंलौधी गांव में दिलीप मिश्रा ने दो भूखंड बेनामी तरीके से खरीद रखे थे। इनमें एक भूखंड 9,400 वर्ग मीटर और दूसरा 9,100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का है। पढ़ें पूरी खबर… राजू पाल हत्याकांड के दोषियों को जमानत:सपा विधायक पूजा बोलीं- सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दूंगी, आरोपी वीडियो पोस्ट कर दे रहे धमकी प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के दोषी आबिद प्रधान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इसे लेकर राजू पाल की पत्नी और सपा से निष्कासित पूर्व विधायक पूजा पाल ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जमानत अनुचित तरीके से और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर मिली है। वह उनकी जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। पूजा पाल ने कहा- जेल से बाहर आने के बाद एक आरोपी आबिद ने धमकी भरा वीडियो शेयर किया है। इससे साफ लगता है कि उनमें कानून का कोई डर नहीं है और वे शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में ब्रांडेड कपड़े और iPhone के लिए 2 लड़कियों चुराए 45 लाख के गहने, नेपाल ले जाकर बेचे गोरखपुर में महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक दो महिला सेल्सकर्मियों को जेल तक ले गया। कैंट क्षेत्र स्थित सान्वी ज्वेलर्स में काम करने वाली इन युवतियों पर करीब 45 लाख रुपए के सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी और लाखों रुपए के गहने बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से भली-भांति परिचित थीं। वे असली गहनों की जगह उसी डिजाइन के नकली आभूषण रख देती थीं। कुछ गहनों से लटकन निकालकर भी चोरी की जाती थी। चोरी किए गए गहने नेपाल में बेच देती थी। वहां से मिले पैसों से दोनों अपने शौक पूरे करती थी। पढ़ें पूरी खबर….