गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। इसके बाद ऊपरी मंजिल के कमरे में दुबककर बैठ गया। वारदात के दौरान मां-पिता भी दूसरे कमरे में थे। पिता ने चीख सुनी तो वह बड़े बेटे के कमरे में गए। वहां तीनों की लाश पड़ी हुई थी, जबकि छोटा बेटा हथियार लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था। खून से सने छोटे बेटे को देखकर पिता कांप गए। वह उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। थोड़ी देर बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी, एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया है। वह कमरे में खून से सना गड़ासा लेकर बैठा हुआ था। मृतकों में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और बेटे रेयांश गुप्ता हैं। पिता की एप्लीकेशन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वारदात सोमवार तड़के करीब 3 बजे जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है। छोटे भाई ने पूरा परिवार की हत्या क्यों की? इसकी वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच में एक दुकान के विवाद की बात सामने आ रही है। 3 तस्वीर देखिए… एसपी गोरखपुर दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया- अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सोए थे। तीनों की उसी कमरे में हत्या की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। आरोपी भाई से पूछताछ की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या की:गोरखपुर में सोते वक्त वारदात, कमरे में दुबककर बैठ गया
