रविवार को जबलपुर में आयोजित समारोह में एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने यह सम्मान शहडोल टीम के सहायक अभियंता जितेंद्र तिवारी तथा लाइन मेंटेनेंस कर्मी बलसिंह, फरहान और आशीष पाल को प्रदान किया। टीम को इस वर्ष कठिन परिस्थितियों में समय पर मरम्मत व रखरखाव कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
मप्रः एमपी ट्रांसको शहडोल को प्रदान किया गया डॉ. टाटा राव स्मृति शील्ड
