आज के कार्यसूची में प्रश्नकाल के अलावा अन्य विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। नियम 62 के तहत भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज और आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये अपने-अपने मुद्दे सदन में उठाएंगे। वहीं नियम 130 के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और विधायक आईडी लखनपाल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा करेंगे।
इसके साथ ही विधायक केवल सिंह पठानिया प्रदेश में संसाधन जुटाने को लेकर नीति बनाने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखेंगे।
