झारखंड विधानसभा: हंगामा के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

Spread the love

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सूचना के तहत कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है लेकिन भाजपा इस मताधिकार से लोगों को वंचित करना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर तीसरी दरवाजे से सत्ता पर काबिज होने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार से एसआईआर को वापस लेने की मांग की और नारेबाजी करने लगे। उनके साथ सत्ता पक्ष के अन्य विधायकों ने भी नारेबाजी की।

वहीं विपक्ष के विधायक भी बेल में आकर हंगामा करने लगे और पोस्टर लेकर आसन के समक्ष लहराने लगे।

मार्शल ने सभी विधायकों से पोस्टर ले लिया।

इसके पूर्व सदन की कार्यवाही सुबह 11.08 बजे शुरू हुई, जबकि हंगामा के चलते 11.15 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।