बढ़ईगुड़ा टोल पर स्थानीय सीजी 17 नंबर वाली गाड़ियों से टाेल शुल्क लेना गैरकानूनी व जनविरोधी : रेखचंद जैन

Spread the love

पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि रायपुर से जगदलपुर के बीच की दुरी 272 कि.मी हैं, इस दरम्यान बढ़ईगुडा, मसोरा, चारामा के आगे जगतरा फिर धमतरी टोल नाका संचालित हो रहा हैं, परन्तु पप्पु ढाबा के आस-पास नया टोल नाका बनाया जा रहा हैं । जो कि बिल्कुल नियम विरुद्ध है । भाजपा सरकार को अन्य शहरों के तर्ज पर यहां की सीजी 17 गाड़ियों को भी टोल टैक्स निःशुल्क करने हेतु पहल करना चाहिए, परन्तु आज पर्यंत तक बन रहे नए टोल प्लाजा का भाजपा सरकार ने संज्ञान नहीं लिया न ही कोई पहल की है जो कि साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को लूटने के अलावा कोई कार्य नहीं करती है।

उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में नए टोल प्लाजा का कार्य जारी है,चार टोल प्लाजा होने के बावजूद नए टोल प्लाजा बनाया जाना एनएचएआई के नियमों के खिलाफ है। जबकि नेशनल हाईवे की निर्धारण और संग्रह के तहत एवं एनएचआई दो टोल प्लाजा के बीच की न्युनतम दुरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए इसके बावजूद शर्तों को पुरा नहीं किया जा रहा है, एवं कांकेर से लेकर केशकाल तक की सड़के बेहद खराब हैं एवं एनएचएआई द्वारा पुरे जगह टोल नाकाओं में सुविधाओं का अभाव है। उन्हाेने बताया कि बस्तर अंचल की अंघरूनी क्षेत्रों के कई गाड़‍ियाें पर फास्टेक नहीं लग पाया है, जब वे टोल पर जाते है तो डबल चार्ज के साथ साथ डबल शुल्क लेते हैं और उनसे बतमीजी से पेश आते हैं जो कि कतई बर्दाशत नहीं किया जायेगा। टोल ठेकेदारों द्वारा टोल नाको पर भी बाहरी राज्यों के कामगरो से टोल संचालन के साथ-साथ दंबगई भी की जाती है।

रेखचंद जैन ने कहा कि जगदलपुर से बढ़ईमुद्धा टोल नाका की दुरी 12 कि.मी पर हैं, परन्तु शहर व ग्रामीण क्षेत्रो से लगे 20 कि.मी के दायरे में आने वाले सभी सीजी 17 के गाड़ियों से पैसा लिया जाता है। जो कि न्याय संगत नहीं हैं और परिवहन व सडक मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस विषय पर साफ कहा कि टोल प्लाजा के बीच की न्युनतम दुरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए । उन्‍होंने बताया क‍ि वहीं कुम्हारी टोल पर भी सीजी 04 एवं सीजी 07 से टोल नहीं लिया जाता हैं, उसी तरह से यहा पर भी सीजी 17 की गाडियो को टोल फ्री किया जाए।

उन्हाेने कहा कि टोल टैक्स का शुल्क तो लिया जा रहा है, परन्तु रायपुर तक खासकर कई जगहों पर सड़क बेहद खराब भी है । वह कब तक बन जायेगा या तो तब तक कोई भी टोल को चारामा के आगे जगतरा टोल या मसोरा टोल नाका को नि:शुल्क किया जायें। एनएचएआई के अनुरूप टोल शुल्क लेने के बाद जो सुविधायें जैसे एम्बुलेन्स व अन्य सुविधायें मिलनी चाहिए वह अप्राप्त हैं, जिसको लेकर आज शनिवार काे बढ़ईगुड़ा घाटलोहंगा पर पढ़ने वाले टोल प्लाजा पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन साैंपा है।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, सुभाष गुलाटी, लेखन बघेल,ललिता राव,हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, लोकेश चौधरी, अंकित सिंह, ज्योति राव, उस्मान रजा, लोकेश नंदा, विशाल खंबारी, रजत जोशी, मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।