संतोष कुमार द्वारा विभिन्न संस्थाओं के अनुकूल विभिन्न विशिष्टताओं को शामिल करवाकर निविदाओं में हेरफेर करते रहे हैं। संतोष कुमार सहित रिशु श्री पर हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ईडी में मामला भी दर्ज है। इन दोनों पर विभिन्न विभागों में सरकारी निविदाओं में हेराफेरी का आरोप है।कर्मचारी अधिकारियों को लाभ पहुंचाने एवं निविदाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी पहले से ही प्राप्त करने और उसके आधार पर सरकारी निविदाएं प्राप्त करने के आरोप शामिल है। ऐसे आरोपितों की मिलीभगत से ही नगर निगम में भी करोड़ों रुपये की राशि का हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन पश्चात सीवान जिला में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा भ्रष्ट तरीके से अपने वैध आय से 71,01,908/- रूपये अधिक की परिसम्पति अर्जित किया गया है, जो उनके देय आय से करीब 78.91% अधिक है, के आलोक में आर्थिक अपराध घाना काण्ड संख्या-20/2025, दिनांक 18.8.2025 अनतर्गत अ०नि० अधि0-1988 (यथा संशोधित-2018) की धारा-13 (2) सहपठित धारा-13(1) (बी)/12 दर्ज कर श्री अनुभूति श्रीवास्तव के (1). पैतृक आवास सं0-156 एहेल्को ग्रीन्स, गोमतीनगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश, (2). फ्लैट सं0-406थी/407बी अर्पणा मेशन, तिलकनगर, रुकनपुरा, थाना-रूपसपुर, जिला-पटना तथा (3). नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सिवान नगर परिषद स्थित ठिकानों पर माननीय न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आज दिनांक 20.08.2025 को छापामारी एवं तलाशी की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
अनुभूति श्रीवास्तव के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना काण्ड सं0-01/2021, दिनांक 31.08.2021, बारा-13 (1) (बी) भ्रष्टाचार निरोष अधिनियम दर्ज हुआ था, जिसमें नवम्बर 2013 से 01.09.2021 के चीच में चेक अवधि में वैय श्रोतों से 1,99,77,169/- रूपये अधिक (वैध आय से 230 अधिक) की सम्पति पाये जाने पर श्री अनुभूति श्रीवास्तव के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया है, जो वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। वे नगर कार्यपालक पदाधिकारी सीवान के रूप में पदस्थापित है ।
