बस्तर ओलंपिक में ट्रेक सूट खरीद में भाजपा की साय सरकार ने किया भ्रष्टाचार : सुशील मौर्य

Spread the love

टेक्निकल बिड में केवल 5 कंपनियां शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, वरना डिसप्ले सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, नरेन संस, विनायक वेंचर्स और रिद्धि-सिद्धि सॉल्यूशन ने क्वालीफाई किया । बाकी कंपनियां टेक्निकल बिड में ही डिसक्वालीफाई कर दी गई । एडिडास जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी को भी टेक्निकल बिड में बाहर कर दिया गया । खेल विभाग ने शिव नरेश ब्रांड के जिस ट्रैक सूट को 2499 रूपये प्रति यूनिट की दर से खरीदा, वहीं ट्रैक सूट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह 1539 रूपये में उपलब्ध है। यानि प्रति यूनिट ट्रैक सूट पर 960 रूपये का अंतर पाया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा खेल विभाग ने 4 हजार 900 ट्रैक सूट की खरीद के लिए 2499 रूपये प्रति यूनिट की दर से कंपनी को एक करोड़ 22 लाख 45 हजार रूपये का भुगतान किया है। कंपनी की वेबसाइट में दिए गए 1539 रूपये की दर पर अगर ट्रैक सूट की खरीद की जाती तो खेल विभाग को महज 75 लाख 41 हजार 100 रूपये का भुगतान करना होता। इससे करीब 47 लाख रूपये की बचत हो सकती थी। मामला एक ट्रैक सूट खरीद का है, पूरे आयोजन में कितना घोटाला हुआ होगा कल्पना की जा सकती है ।

इस प्रेसवार्ता के दाैरान में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, सुषमा सुता, ललिता राव, असीम सुता, संदीप दास, जस्टिन भवानी, एस नीला, तरनजीत सिंह, उस्मान रजा,आदि मौजूद रहे।