मेरठ में प्रेमिका से परेशान युवक ने किया सुसाइड:सीने में मारी गोली, नहर के पास मिली लाश, घरवाले बोले पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी

Spread the love

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में बुधवार को गर्लफ्रैंड से परेशान युवक ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 22 साल के साकिब पुत्र सैफुद्दीन की डेडबॉडी अटेरना नहर के पास पड़ी मिली। साकिब ने सीने पर बाईं ओर गोली मारी है। सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्त को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी। दोस्त जबतक साकिब को बचाने मौके पर पहुंचता उसने सुसाइड कर लिया था। वहीं मृतक के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें साकिब की महिला मित्र सहित उसके परिवार का नाम है। उन पर बेटे को मानसिक प्रताड़ित करने, सुसाइड के लिए उकसाने और रुपए मांगने सहित रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ सरधना व एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुसाइड वाला तमंचा भी बरामद कर लिया है। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 3 तस्वीरें देखिए… सबसे पहले परिवार ने जो पुलिस को बताया वो पढ़िए..
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी प्रेमिका मृतक साकिब के भाई आमिल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका 22 साल का भाई साकिब मेरठ ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र लिसाड़ी गेट निवासी युवती अजमा पुत्री इरशाद से बातचीत करता था। पिछले 4 सालों से साकिब, अजमा में बातचीत थी। अजमा, साकिब से मिलती थी। उससे लंबे समय से पैसे लेती थी। जब भाई ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया तो अजमा उसकी बहनें नाजमा, उजमा, मां मीना, भाई दानिश, बहनोई रिहान ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वो लोग कहते कि साकिब तुझे तेरे भाइयों को झूठे मुकदमे में फंसवा देंगे। रुपयों के लिए कर रही थी ब्लैकमेल लगातार वो लोग मेरे भाई साकिब को ब्लैकमेल कर रहे थे। लेकिन साकिब ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो अजमा की बहन नाजमा ने हम तीनों भाइयों पर रेप का मुकदमा लिखवा दिया। मुकदमे में साकिब, कामिल और मेरा आमिल का नाम लिखाकर हमें आरोपी बना दिया। 10 जून को ये मुकदमा ब्रहमपुरी थाने में लिखा गया। डिप्रेशन में आकर भाई ने सुसाइड कर लिया
इस मुकदमे के बाद से मेरा भाई बहुत परेशान थे। इसके बाद भी अजमा उसके घरवाले मेरे भाई को पैसों के लिए परेशान करते रहे। इससे मेरे भाई साकिब की तबियत बिगड़ गई। वो डिप्रेशन में रहने लगा। मेरा भाई इस मानसिक प्रताड़ना को सहन नहीं कर सका। परेशान होकर उसने नहर की पटरी पर जाकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया उसके मौत हो गई। मेरे भाई की मौत का जिम्मेदार अजमा उसका पूरा परिवार है। मौके से मिला तमंचा और फोन रिकॉर्डिंग सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक का गोली लगा शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से जानकारी मिल रही है कि युवक की एक लड़की से दोस्ती थी। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। जांच में सामने आया है कि लड़की ने 10 जून को ब्रह्मपुरी थाने में युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। वहीं, मृतक के फोन से एक रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- अटेरना पुल के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक साकिब पुत्र सैफुद्दीन ने घटना से पहले अपने एक दोस्त को कॉल किया था, जिसमें खुद को मारने की बात कहीं थी। क्योंकि मृतक पर एक महिला ने बलात्कार का मुकदमा कराया था। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए…. नौकरी जॉइनिंग से 4 दिन पहले अग्निवीर की मौत:यूपी में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, सिर फट गया; मां लाश देखकर बेसुध यूपी के औरैया में नौकरी जॉइन करने से 4 दिन पहले 20 साल के अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, वह बीमार बहन का झाड़-फूंक करवाने पिता के साथ गया था। वहां से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए…