भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप बुधवार को काशी में शादी के बंधन में बंध गए। कार्यक्रम ताज गंगेज होटल में हुआ। आकाशदीप ने अपनी बारात में जमकर डांस किया। इस दौरान उनके दोस्त रिश्तेदार भी बैंड और डीजे पर नाचते दिखे। काशी के पंडितों ने द्वार पूजा कराई। इसके बाद आकाशदीप को अक्षिता ने वरमाला पहनाई। सिंगर पवन सिंह भी दोनों को बधाई देने पहुंचे। शादी के मंडप को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गय। आकाशदीप और अक्षिता की शादी में करीब 300 से ज्यादा मेहमान पहुंचे। सभी की होटल में एंट्री QR कोड स्कैन करने के बाद हुई। इससे पहले आकाशदीप बुधवार को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर परिवार के साथ बिहार से होटल पहुंचे थे। शादी में मेहमानों को परोसी जाने वाली थाली की कीमत करीब 4500 रुपए बताई गई। इसमें बनारसी के साथ इंटरनेशनल डिशेज भी थीं। वहीं, दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट बुलाए गए थे। इससे पहले आकाशदीप के घरवालों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी से पहले की रस्में निभाई गईं। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के बीच लोग जश्न में डूबे दिखे। फंक्शन में परिवार के लोग शामिल हुए। इससे मीडिया को दूर रखा गया। आकाशदीप ने शादी से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बात की। इससे पहले उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी वीडियो कॉल पर बात की थी। आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता दोनों ही बिहार के सासाराम (रोहतास) के रहने वाले हैं। बिहार सरकार ने 4 दिन पहले ही आकाशदीप को DSP बनाया था। आकाशदीप की शादी से जुड़ी तस्वीरें देखिए… शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
क्रिकेटर आकाशदीप अपनी शादी में झूमकर नाचे:काशी के पंडितों ने कराई पूजा, पवन सिंह बधाई देने पहुंचे
