डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मंत्री ओपी राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा टूटेगी और उसके सांसद भाजपा में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में कहा कि राजभर की बातों में कोई दम नहीं। भाजपा के पास संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। हमें समाजवादी जैसी खराब पार्टी के लोगों की जरूरत नहीं है। दरअसल, मंत्री राजभर पिछले 3 दिनों में 8 बार सपा के टूटने का दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव ने अमित शाह को पर्ची सौंप दी है। उनसे कहा है कि इतने सांसदों को आप पार्टी में ले लीजिए। वहीं, गुरुवार को केशव मौर्य ने भी कहा था कि सपा के 25 से 26 सांसद भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। केशव बोले- करणी सेना के अध्यक्ष हल्के आदमी अलीगढ़ में करणी सेना के अध्यक्ष के दिए बयान पर पलटवार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा- ये लोग इतने हल्के लोग हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि कब क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे लोगों के बारे में क्या ही कहा जाए। दरअसल, शुक्रवार को सूरजपाल सिंह अम्मू ने में कहा था- भाजपा के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कहते हैं कि नितिन गडकरी जी ने बहुत काम किया, सड़कें बहुत सुंदर बनवाई हैं। हमें भी कई बार लगने लगा था कि ऐश्वर्या राय और हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़कें चिकनी हो गई हैं। लेकिन, अलीगढ़ की सड़कें डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गाल की तरह खुरदरी हो गई हैं।’ अब पढ़िए राजभर ने क्या बयान दिया था… 17 जून को राजभर ने सपा में टूट का 2 बार दावा किया। सुबह राजभर ने ANI से कहा था- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं, इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। इसके बाद अखिलेश यादव ने राजभर के बयान पर पलटवार किया था। लिखा था- भविष्यवाणी करने वाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है, 50 या फिर सिर्फ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, उसे लोग ढूंढ रहे हैं। फिर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए X पर लिखा- अखिलेश गोलू टाइप इंसान हैं। चाचा ने निपटाने की सुपारी ली है। आपकी (अखिलेश) लंका में आग लगने वाली है। बचा सकते हैं तो बचा लीजिए अपनी पार्टी को। ——————— ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश के 37 सांसदों से सवाल- क्या सपा टूट रही, 16 ने फोन नहीं उठाया, 21 में ज्यादातर बोले- जो चोर होगा, वही जाएगा ओपी राजभर ने दावा किया है कि सपा में टूट होने वाली है। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर ने सपा के सभी 37 सांसदों से बात की। 16 सांसदों ने फोन नहीं उठाया, जबकि 21 सांसदों से बातचीत हुई। उनसे दो सवाल पूछे गए। पहला- राजभर के दावे में कितना दम है? दूसरा- क्या आप सपा से नाराज हैं? ज्यादातर सांसदों ने राजभर को हवाबाज बताया और किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। कहा- जो चोर होगा, जो डरेगा, वही भाजपा में जाएगा। राजभर टीआरपी बटोरने के लिए ऐसे बयान देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
केशव बोले- राजभर का सपा टूटने का दावा गलत:भाजपा को उनके सांसदों की जरूरत नहीं, करणी सेना के अध्यक्ष भी हल्के आदमी
