पानीपत: कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो : मनोहर लाल

Spread the love

वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के कारनामे जनता को बरगलाने के लिए है। जनता को सही और गलत की पहचान हो चुकी है। वोटर लिस्ट को बिल्कुल विशुद्ध किया जा रहा है, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। इससे पता चलाता है कि वो गलत वोटरों के साथ है। उसी के आधार पर आज वो 50 से 99 पर पहुंची है, गलत वोटर उन्हीं का है। उन्होंने कहा कि गलत वोटरों को हटाने से हमारी सीटें पहले से घटी है।

कांग्रेस हमेशा आरएसएस को गालियां देती रही और जब कुछ बन नहीं पाया, तो गालियां देना बंद कर यूथ कांग्रेस ने आरएसएस की तरह शाखाएं लगानी शुरू कर दी, जो नहीं चल पाई। हम उनको कहेंगे कि कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दें, ताकि विपक्ष मजबूत होकर अपनी लड़ाई लड़ सकें। पार्टी के लोगों में अच्छे संस्कार भरें। हमने भी 1952 में जनसंघ का चुनाव लड़ा था और एक मजबूत विपक्ष के लिए लड़ा था। वहीं 50 साल विपक्ष में रहकर निभाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भाजपा नेत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व मेयर अवनीत कौर, समालखा से भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर, गजेंद्र सलूजा सहित अनेक मौजूद रहे।