यूपी में अब 24 जून तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल:योगी सरकार ने बदली व्यवस्था; पहले 15 जून तक होती थी छुट्‌टी

Spread the love

योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयों में बड़ा बदलाव कर दिया है। बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया- अब परिषद और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हर साल 20 मई से 24 जून तक गर्मी की छुटि्टयां रहेंगी। पहले यह अवकाश 15 जून तक निर्धारित था। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी बेसिक विद्यालय 25 जून से नियमित पढ़ाई के लिए खुलेंगे। हालांकि शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों को 22, 23 और 24 जून को स्कूल पहुंचकर जरूरी तैयारियां पूरी करनी होंगी। मंगलवार को ही परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूलों की छुटि्टयां खत्म हुई थीं। स्कूल खुलने पर बच्चों का रोली और टीका लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। पहले स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुटि्टयां घोषित की गई थीं। कानपुर देहात में बीएसए ने कई स्कूलों को चेक किया। बच्चों के आने से पहले स्कूल चमकाएंगे शिक्षक शिक्षकों को विद्यालय खुलने से पहले परिसर, रसोईघर और शौचालयों की साफ-सफाई करानी होगी। इसके अलावा मिड-डे मील की तैयारी, किताबों का वितरण, लेसन प्लान तैयार करना, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करना, बाल वाटिका, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब को संचालित करने योग्य बनाना और खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस
योगी सरकार ने विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कर लोगों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक और छात्र सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। 220 शिक्षण दिवस होना अनिवार्य
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों से कहा है कि स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित करने से पहले शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिनियम के अनुसार प्रारंभिक स्तर के विद्यालयों में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान कम से कम 220 शिक्षण दिवस होना अनिवार्य है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि स्कूल प्रशासन को नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय भी मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा, ग्रीष्म अवकाश शासन द्वारा बढ़ाए जाने का प्रदेश के शिक्षक एवं अभिभावक स्वागत करतें है। इस निर्णय से बच्चों को भीषण लू एवं धूप से राहत मिलेगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें… चाइनीज मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, बरेली में हालत नाजुक देख मंत्री भड़के, बोले- बैन के बाद कैसे बिक रहा बरेली में चाइनीज मांझे से यूपी के राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आदित्यवीर सिंह गंगवार स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया। पढ़िए पूरी खबर