शाहजहांपुर में रेप आरोपी के एनकाउंटर पर पथराव-हंगामा:महिलाओं ने चौकी घेरी, डंडे चलाकर पुलिसवालों से भिड़ीं; लाठीचार्ज

Spread the love

शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर बवाल हो गया। रेप के आरोपी के हाफ एनकाउंटर पर लोग भड़क उठे। लोगों ने आरोपी को बेगुनाह और पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए चांदपुर पुलिस चौकी घेर ली। 150 से ज्यादा महिलाएं-बच्चे और पुरुषों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। विवाद बढ़ा तो भीड़ ने पथराव किया। महिलाएं भी हाथ में डंडा लेकर पुलिस की तरफ दौड़ीं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर खुटार थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक पर एक साल की बच्ची से रेप का आरोप है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मां ने दुष्कर्म करते आरोपी को पकड़ा वारदात 9 जून की है। दोपहर करीब 1 बजे 28 साल का गुड्डू पड़ोसी के मकान में घुस गया। उसने वहां एक साल की बच्ची के साथ रेप किया। चीख सुनकर मां दौड़कर बच्ची के पास गई तो आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। उसको हटाने के लिए मां ने आरोपी की पीठ पर कई डंडे मारे। उसके बाद आरोपी भाग गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। 12 घंटे बाद ही पुलिस ने कर दिया था एनकाउंटर
पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे बाद 9/10 जून की रात आरोपी गुड्‌डू की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत थी कि गोली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी के अगले शीशे पर लगी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरो में गोली लगी। रात में ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा था। बच्ची को खिलाने उसके घर जाता था
आरोपी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसका घर बच्ची के मकान के पास ही है। बच्ची का परिवार उससे बातचीत भी करता था और वह अक्सर बच्ची को घर जाकर खिलाता भी था। उसने दावा किया कि उसके मन में कभी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का विचार नहीं आया था। लेकिन, जब मंगलवार को वह बच्ची के घर गया तो वह अकेली लेटी थी। वह बच्ची के पास गया और उसके साथ खेलने लगा। इसी दौरान उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुड्‌डू को अपने किए पर पछतावा था। गुड्‌डू ने बताया था कि वह बच्ची से दुष्कर्म नहीं करना चाहता था, लेकिन उस वक्त उसे पता नहीं क्या हो गया था। आरोपी ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम भी खाई। घटना के बाद परिवार ने कर लिया था किनारा
घटना के बाद आरोपी गुड्डू के परिवार ने उससे किनारा कर लिया था। घटना के बाद से लेकर जेल जाने तक परिवार ने न तो आरोपी से मुलाकात की और न ही पुलिस से संपर्क किया। आरोपी ट्रक चालक है। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां कहीं चली गई थीं। उसके दो सौतेले भाई हैं। 150 से ज्यादा लोगों ने घेरी चौकी
गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे 150 से ज्यादा ग्रामीण पुलिस चांदपुर चौकी पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उस समय चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि गुड्डू पर फर्जी आरोपी लगाया गया था। जिस बच्ची के साथ घटना हुई है उसकी मां का चाल-चलन ठीक नही है। पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गुड्‌डू को पुलिस ने गांव से पकड़ा, लेकिन बाद में वाहवाही लूटने के लिए उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। आरोपी पर दर्ज मुकदमा खत्म किया जाए। दो घंटे तक चौकी के बाहर प्रदर्शन करते रहे
लोग दो घंटे तक लोग प्रदर्शन करते रहे। 3 बजे खुटार थाना प्रभारी अरविंद सिंह थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। मामला बिगड़ता देख पुवायां और बंडा थाने की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। तीन थाने का फोर्स मौके पर तैनात था
ग्रामीणों के घेराव को देखकर चौकी पर 3 थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे रहे। इसी बीच अचानक से भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। लाठीचार्ज के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव के प्रधान ने ये भीड़ इकट्‌ठी की थी। सीओ बोले- प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया जा रहा
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के समर्थन में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर नारेबाजी की थी। उन्होंने पुलिस वाहन और दरोगा को घेरने की कोशिश की। इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। ——————— यह खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स, मौत:यूट्यूब देखकर खरीदी, 3 महीने की गर्भवती थी; हॉस्टल छोड़कर काशी से भागा वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर उसे दवा खिलाई थी। बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…