Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में चिलचिलाती और झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत की खबर आ रही है. मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 7 जिलों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू हो गई है. आईएमडी के अनुसार, राज्य में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, जिससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी. आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है.
उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
