यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के 3 बजे भरभराकर गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका है। फिलहाल, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंधी और बारिश के चलते स्लैब गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में 70-80 की स्पीड में आंधी चली। तस्वीरें देखिए- पुल हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत:कई मजदूरों के दबे होने की आंशका, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा
