एएफसी चैंपियंस लीग टू 2025-26 के ग्रुप चरण में रोनाल्डो की अल नास्र का सामना एफसी गोवा से

Spread the love

ग्रुप डी में ही पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लब अल नास्र भी शामिल है, जिससे ग्रुप चरण में भारतीय क्लब कासामना रोनाल्डो के क्लब से होगा।

ग्रुप डी में एफसी गोवा और अल नास्र के अलाव दो और देशों के क्लब भी शामिल हैं। जिनमें इराकी क्लब अल जवरा एससी और ताजिकिस्तान का क्लब एफसी इस्तिक़लोल (ताजिकिस्तान) है।

मई में सुपर कप खिताब जीतने के बाद एफसी गोवा ने प्रतियोगिता के प्लेऑफ दौर में प्रवेश किया था। इसके बाद ओमान क्लब अल सीब के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में एफसीजी ने 2-1 से जीत दर्ज कर ग्रुप स्टेज में अपना स्थान पक्का किया।

————–