मुझे लेकर जाओ, वरना पापा मुझे मार देंगे:मेरठ में पिता और सौतेली मां ने बेटी की हत्या की, कहा- मोबाइल पर लड़कों से बात करती थी

Spread the love

मेरठ में पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी 17 साल बेटी को मार डाला। फिर गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की के मामा को इसका पता चला तो वह गांव पहुंच गए और विरोध कर दिया। मामा की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने बताया- बेटी मोबाइल चलाती थी और लड़कों से बात करती थी। इसलिए गला घोट कर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस को एक ऑडियो भी मिला है। ऑडियो में बेटी अपनी मौसी से बोल रही है कि मामा से कह दो, वह मुझे आकर ले जाएंगे, वरना यह लोग मुझे मार देंगे। घटना भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी की है। अब पढ़िए पूरा मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में कपिल भारद्वाज परिवार के साथ रहते हैं। साल 2009 में कपिल भारद्वाज की शादी हापुड़ निवासी प्रीति से हुई थी। शादी के बाद प्रीति ने एक बेटी खुशी उर्फ़ खुशबु और फिर एक बेटे राधे को जन्म दिया। वर्ष 2017 में प्रीति की मौत हो गई। इसके बाद कपिल ने 6 महीने बाद ही पिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। सोमवार रात बेटी खुशी की में मौत हो गई। कपिल भारद्वाज ने आनन फानन में बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामा ने गांव पहुंचकर पुलिस से की शिकायत मंगलवार दोपहर मृतका खुशी के मामा हापुड़ निवासी भूपेंद्र शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी नई पन्नापुरी हापुड़ को किसी ने फोन कर बताया कि उनकी भांजी ख़ुशी की मौत हो गई है। वह जब तक मेरठ पहुंचते तब तक खुशी का अंतिम संस्कार हो चुका था। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की और कपिल पर भांजी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। कुछ घंटे बाद ही पिता कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पिता से पूछताछ करने में जुटी पुलिस मंगलवार देर रात ही पुलिस ने कपिल भारद्वाज के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता ने ही बेटी की गला घोटकर हत्या की है। इसमें उसका साथ सौतेली मां ने भी की है। इस मामले में पुलिस ने कपिल की दूसरी पत्नी पिंकी को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। जुर्म कबूल करने के बाद भी आरोपी कपिल पुलिस के गुमराह करता रहा। उसका कहना था कि खुशी की स्कूल से शिकायत आती थी। वह मोबाइल चलाती थी। साथ ही लड़को से बात करती थी। इसलिए उन्होंने हत्या की। महिला पुलिसकर्मियों ने पिंकी के बयान लिए तो वह भी बीमारी से मौत की बात कहकर पुलिस को गुमराह करती रही। पिंकी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसलिए खुशी की हत्या की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि सौतेली मां के बेटी होने के बाद आरोपियों ने पहली पत्नी की बेटी के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया था। खुशी बोली थी- आकर ले जाओ, वरना मार देंगे
इस पूरे मामले में एक ऑडियो पुलिस को उपलब्ध कराई गई है, जो खुशी से बात करते वक्त मौसी के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। ऑडियो में खुशी अपनी मौसी से बोल रही है कि मामा से कह दो, वह मुझे आकर ले जाएंगे वरना यह लोग मुझे मार देंगे। भूपेंद्र का कहना है कि वह अगर खुशी की बात को गंभीरता से ले लेते तो वह बच जाती। प्रीति की मौत पर भी खड़े किए सवाल
खुशी की हत्या का आरोप लगाने वाले मामा भूपेंद्र शर्मा ने अब कपिल भारद्वाज पर अपनी बहन प्रीति की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। भूपेंद्र ने बताया कि उस वक्त कपिल के द्वारा बताया गया था कि सोते वक्त प्रीति बेड से गिर गई थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। शक उस दौरान भी था, लेकिन दोनों बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। ढाई सौ परिवारों को नहीं लगने दी भनक
खुशी की हत्या कितने शातिर अंदाज में की गई इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले 250 परिवारों को जरा भी कपिल भारद्वाज और पिंकी ने शक नहीं होने दिया। पेट में दर्द और अस्पताल ले जाने की बात कह कर वह पिंकी को घर से ले गए और उसको ब्रजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। चार साल से ख़ुशी का करते आ रहे उत्पीड़न एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय खुशी का लगभग 4 साल से कपिल और पिंकी उत्पीड़न करते आ रहे थे। यह बात खुशी के मामा भूपेंद्र ने पुलिस को बताई है। बताया कि 4 साल पहले पिंकी ने बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद से कपिल ने उनकी भांजी खुशी और भांजे राधे पर ध्यान देना बंद कर दिया। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौतेली मां को भी हिरासत में लिया गया है। ————————— यह खबर भी पढ़ें AC में हंता जैसे वायरस से रातभर खांस रहे लोग, उल्टी-लूज मोशन आ रहा, लंग्स पर अटैक; इन जगहों पर रहने से बचें लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच लगातार खांसी और जुकाम के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 28 वर्षीय निखिल भी कई दिनों से लगातार खांसी से परेशान हैं। हालत यह है कि रातभर खांसने की वजह से उन्हें नींद तक नहीं आ रही थी। परेशान होकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गर्मी, धूल, प्रदूषण और संक्रमण को इसकी बड़ी वजह बताया। पूरी खबर पढ़ें