ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद VIDEO वॉर:मसूरी-हरिद्वार के वीडियो पोस्ट कर हरियाणा से जोड़े; उत्तराखंड में हर 10वां टूरिस्ट हरियाणवी

Spread the love

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों के साथ मारपीट और नंगा कर घुमाने का मामला अब सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल बन गया है।। घटना के बाद ‘हरियाणा वर्सेज उत्तराखंड’ की बहस तेज हो गई है। दोनों राज्यों से जुड़े कई इन्फ्लुएंसर्स लगातार वीडियो और पोस्ट डाल रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल्ली और हरियाणा के लोगों को सीधे टारगेट किया जा रहा है। इसी बीच पुरानी वीडियो भी नए दावों के साथ वायरल होने लगी हैं। मसूरी की एक मारपीट वाली वीडियो को हरियाणवियों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वहीं दिल्ली की एक अन्य वीडियो में कुछ युवक उत्तराखंड के टैक्सी ड्राइवर को धमकाते दिख रहे हैं। इस क्लिप को भी हरियाणवियों से जोड़कर फैलाया जा रहा है। उत्तराखंड के पर्यटन से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां हर 10वीं टूरिस्ट हरियाणवी है। 20 मई को कैथल निवासी सतीश और सतबीर नई वेन्यू कार में ऋषिकेश घूमने गए थे। वहां स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद से मामला गरमा रहा है। हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स उत्तराखंड के बॉयकॉट तक की बात कह चुके हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने पोस्ट की- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्‍हे हम चलाते हैं। एक साल तक अगर हरियाणा के लोग, वहां न जाए तो वे भूखे मर जाएंगे। अब वो वीडियो जो हरियाणवियों से जुड़े बताए जा रहे मसूरी में टूरिस्टों और लोकल लोगों का वीडियो मसूरी में टूरिस्टों और स्थानीय लोगों के बीच पार्किंग को लेकर हुए विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 21 मई की बताई जा रही है। वीडियो को हरियाणवियों का बताकर वायरल किया जा रहा है। मामले में मसूरी पुलिस का कहना है- विवाद पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ था। केम्प्टी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह गोसाईं ने कहा कि घटना 6 दिन पुरानी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आए पर्यटक अपनी गाड़ी पार्किंग से निकाल रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। अश्लील हरकतों का दावा, पुलिस ने छोड़ा हरिद्वार से भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर ने दावा किया गया कि हरियाणा के दो युवक शराब पीकर पहुंचे और हरकी पैड़ी पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। इसके बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दोनों को हिरासत में लिया गया। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसमें कौन नजर आ रहे हैं और इसमें क्या एक्शन हुआ, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अब पढ़िए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा… इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने कहा- हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में, गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी। वहां के लोगों को HR नंबर से दिक्कत है। HR नंबर देखते ही उन्हें मारने का बहाना मिल जाता है। HR नंबर गाड़ी देखकर चालान काटा नशे के खिलाफ यात्रा निकालने वाले रविंद्र तोमर (बुग्गी वाला) ने एक वीडियो शेयर कर कहा- युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम को स्नान कराना था। मगर अब हरियाणा के युवाओं का उत्तराखंड में अपमान हो रहा है, इसीलिए अब ये यात्रा हरिद्वार नहीं आएगी। HR नंबर की गाड़ी देखकर पुलिस चालान काटती है। अब हम वहां नहीं जाएंगे। अब जानिए वो मामला जिसके बाद पूरा विवाद भड़का… —————- ऋषिकेश मारपीट विवाद की ये खबरें भी पढ़ें…. ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई के बाद ‘बॉयकॉट उत्तराखंड’ ट्रेंड: एन्फ्लुएंसर बोले- इनके चूल्हे हम चलाते हैं, ये भूखे मरेंगे; HR नंबर टारगेट कर रहे हरियाणा के टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा करके पीटा,VIDEO: कार तोड़ी, सड़क पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए; लड़की को अश्लील इशारे करने का दावा ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई-महिला ने बताई पूरी कहानी,VIDEO: बोलीं- मैं बात कर रही थी, तभी भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-HR नंबर देख टारगेट किया हरियाणा के युवकों को ऋषिकेश में पीटने वाले 2 अरेस्ट:SP बोलीं-2 की तलाश जारी; 2 दिन पहले छेड़छाड़ के आरोप में नंगा कर घुमाया था