सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद डेरे का स्थापना दिवस इस माह में मनाया जाएगा। राम रहीम 30 दिन तक डेरे में रहेंगे और साध-संगत को ऑनलाइन सत्संग में प्रवचन देंगे। डेरे से आने के बाद भी डेरा प्रमुख राम रहीम ने सत्संग में ऑनलाइन प्रवचन दिया और कहा, सभी संगत घर पर या ब्लॉक स्तर पर सत्संग सुने और किसी को डेरे में आने की जरूरत नहीं है। जानकारी के अनुसार, राम रहीम के जेल से बाहर आने के बाद इस बार काफी सख्ती देखने को मिल रही है। डेरा प्रमुख राम रहीम ने इस बार संगत को दिया जाने वाला संदेश या डेरे की ओर से कोई वीडियो या अधिकारिक वीडियो जारी नहीं किया गया। वरना पहले राम रहीम या डेरे की ओर से वीडियो जारी किया जाता है। दरअसल, 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस होता है। उस समय डेरा प्रमुख राम रहीम डेरे में नहीं थे और जेल में थे, इसीलिए यह स्थापना दिवस खास नहीं रहा और इसे पूरे मई माह में डेरे की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस साल में अब तक डेरे की ओर से दो बार कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। जनवरी माह में शाह मस्ताना महाराज का पावन दिवस मनाया गया और फरवरी में भलाई कार्यों के लिए समर्पित रहा। सत्संग में हर रोज राम रहीम देंगे संदेश राम रहीम की ओर से हर रोज सुबह सत्संग में संगत एवं डेरा प्रेमियों को संदेश दिया जाएगा और मानवता भलाई एवं समाज हित कार्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। पिछली बार हजारों की संख्या में लोगों को डेरे से जोड़ने पर शपथ दिलाई थी। यह लाइव प्रसारण मेन डेरा या ब्लॉक स्तर पर बने डेरे या ऑनलाइन लिंक पर चलेगा। हालांकि, इस बारे में डेरे कमेटी से बात की गई तो कहा, बाबा राम रहीम हर रोज संगत को सत्संग में ऑनलाइन प्रवचन देंगे। संगत को भी घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। सत्संग को लेकर समय में बदलाव नहीं अभी सत्संग के समय में बदलाव नहीं किया है। गर्मी को देखते हुए बदलाव किया जा सकता है। डेरे की ओर से सत्संग के समय को लेकर नया फैसला नहीं लिया गया है। इसे लेकर डेरा कमेटी की मीटिंग होनी है, उसमें आगामी फैसला लिया जाना है। वरना सर्द मौसम के चलते सत्संग का समय बदल लिया था और दिन में सुबह व शाम के बजाय एक बार समय कर दिया था। इस साल में दूसरी बार मिली पैरोल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर मंगलवार (26 मई) सुबह 6.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से निकले और करीब सवा 9 बजे सिरसा डेरे पहुंचे। उसके काफिले में टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर लिजेंडर जैसी 8 महंगी गाड़ियां शामिल थीं। साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जनवरी-2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और फरवरी में ही वापस जेल गए। वर्ष 2017 में सजा होने के बाद डेरा प्रमुख को कुल 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।
सिरसा में डेरा स्थापना दिवस मनाएंगे राम रहीम:30 दिन तक ऑनलाइन होंगे प्रवचन, संगत से घर से जुड़ने की अपील
