विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

Spread the love

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का विभाजन केवल भूभाग का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों निर्दोष लोगों के जीवन, सपनों और घरों का विनाश था। उन्होंने उन सभी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और निर्दोष नागरिकों को नमन किया जिन्होंने इस विभीषिका में अपना सब कुछ खो दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव जिला भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और विभाजन के पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।