काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:गोली मारकर शव नीचे फेंका; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात

Spread the love

वाराणसी में सोमवार को जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना मुगलसराय और वाराणसी रेलवे स्टेशन के बीच हुई। रेलवे पुलिस के मुताबिक, यात्री की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन में हत्या की दो दिन में यह दूसरी वारदात है। इससे पहले रविवार को पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के रहने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। रविवार को पैसेंजर ट्रेन में हुई थी हत्या
सकलडीहा के सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि गाजीपुर के रहने वाले मंगरू 26 अप्रैल को कर्नाटक गए थे। वहां से 8 मई को वह ट्रेन से घर जमानियां के लिए निकले थे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। रविवार सुबह बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा…