समाज बोला- जैन संतों की हत्या हुई:रीवा में साध्वियों को कार से कुचला, विरोध में मौन रैलियां निकालीं; NHRC ने DGP-CS को जारी किया नोटिस

Spread the love

मध्य प्रदेश के रीवा में 3 साध्वियों को कार से कुचलने के खिलाफ जैन समाज में आक्रोश है। मध्य प्रदेश समेत देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया। मौन जुलूस और रैलियां निकालीं। संत सुरक्षा प्रोटोकॉल और संत सुरक्षा नीति लागू करने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के लोगों ने कहा- जैन संतों की हत्या की गई है। यह घटना केवल दो संतों की हत्या नहीं, बल्कि जैन धर्म के मूल सिद्धांत ‘अहिंसा’ पर सीधा हमला है। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल जैन धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि CCTV वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि कार चढ़ाई गई है। CS और डीजीपी को मानवाधिकार आयोग को नोटिस वहीं विदिशा के विनोद के. शाह की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी कैलाश मकवाना को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह में कार्रवाई प्रतिवेदन (ATR) मांगा है। आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में के भोपाल-इंदौर के अलावा रीवा, सतना, मैहर, विदिशा, गुना, रतलाम, देवास, अमरपाटन, छतरपुर, पन्ना, खातेगांव समेत कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे। हाथों में तख्तियां और काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। जैन समाज के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए
20 मई को रीवा में 3 साध्वियों को कार से कुचला दरअसल, 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में पूज्य श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया, जबकि एक अन्य आर्यिका माताजी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने मामले को और गंभीर बना दिया। फुटेज में कार सड़क किनारे पैदल चल रहीं साध्वियों को सामने से टक्कर मारती दिखाई दे रही है। जैन समाज और कई हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश भी हो सकती है। कुचलने के बाद 270 किलोमीटर भागा ड्राइवर, जबलपुर में पकड़ाया हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक रशीद आबाद अली शाह ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। मौके से फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर रीवा से करीब 270 किलोमीटर दूर भाग चुका था। रीवा पुलिस के इनपुट पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने जाल बिछाया। बहोरीपार टोल नाके पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने खुद अस्पताल और घटना स्थल का मुआयना किया है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…