हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। यहां लंगर हाल के बाहर बर्तन सेवा कर रही महिला सेवादार का मोबाइल फोन चोरी हो गया। चोरी ये घटना गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसमें एक युवक चुपके से महिला के थैले से मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। आरोपी युवक खुद को सेवादार बताकर पिछले दो दिनों से गुरुद्वारा साहिब में घूम रहा था। यहां तक गुरुद्वारे में बर्तन सेवा में लगा हुआ था। युवक पहले काफी देर तक आसपास का माहौल देखता है, कहीं, कोई उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इसके बाद वह धीरे से महिला सेवादार के थैले के करीब पहुंचता है और चुपचाप उसमें से मोबाइल फोन निकालकर वहां से निकल जाता है। महिला कर रही थी सेवा जानकारी के मुताबिक, शहर की रहने वाली महिला सेवादार हर रोज गुरुद्वारे में लंगर और बर्तन की सेवा करने आती है। घटना के वक्त भी महिला सेवा में लगी हुई थी। सेवा करके महिला वापस जाने लगी और अपना थैला उठाया, तो उसमें से मोबाइल गायब था। मोबाइल गायब देखकर महिला ने शोर भी मचाया। दो दिन से आ रहा था सेवा करने फिर गुरुद्वारा प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात सामने आ गई। आरोपी पिछले दो दिन से सेवा करने के बहाने से गुरुद्वारा साहिब में आ रहा था, ताकि किसी को उस पर शक ना हो। दरअसल, सेवा करने के दौरान सेवा लगे लोग अपना मोबाइल और सामान एक साइड में रख देते थे। कार्रवाई की मांग कर रही संगत घटना के बाद से संगत में रोष पनप रहा है। संगत ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारे से महिला सेवादार का मोबाइल चोरी, VIDEO:दो दिन से बर्तन सेवा कर रहा था आरोपी, मौका देख उड़ाया फोन
